फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कोई एमबीबीएस तो कोई आठवीं पास प्रत्याशी

कोई एमबीबीएस तो कोई आठवीं पास प्रत्याशी

Thu, 28 Mar 2019 02:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
कोई एमबीबीएस तो कोई आठवीं पास प्रत्याशी
अजब है हाल... कोई एमबीबीएस तो कोई सिर्फ आठवीं पास
विज्ञापन

- गौतमबुद्ध नगर सीट के 13 प्रत्याशियों में से छह सिर्फ 12वीं तक पढ़े-लिखे
नवीन कुमार
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें कोई एमबीबीएस तो कोई आठवीं पास है। 6 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके पास केवल कक्षा आठ से 12वीं तक की शैक्षिक योग्यता है। वहीं, 7 प्रत्याशियों में किसी ने एमबीबीएस तो किसी ने पीएचडी किया है। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी सबसे युवा और भाजपा प्रत्याशी सबसे उम्रदराज हैं।
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर कुल 21 लोगों ने नामांकन किया था। इनमें से 8 का नामांकन खामियों के कारण खारिज कर दिया गया। अब कुल 13 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को नाम वापसी का आखिरी दिन है। इसके बाद प्रत्याशियों की संख्या फाइनल हो जाएगी। फिलहाल 13 प्रत्याशियों में कुछ के पास उच्च शिक्षा है तो कुछ नाममात्र पढ़े-लिखे हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त प्रत्याशियों की बात करें तो भाजपा के डा. महेश शर्मा के पास एमबीबीएस, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अरविंद चौहान के पास मास्टर ऑफ साइंस इन इंटरनेशनल बिजनेस और पीएचडी इन मैनेजमेंट की डिग्री है। वहीं, सुभास पार्टी के रघुवेंद्र कुमार मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, राष्ट्रीय भारतीय जन पार्टी के विनोद नागर एमए, बीएड व एमएड, निर्दलीय रोदास गुप्ता एमए व एलएलबी, लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी के जगदीप सिंह बीए एलएलबी और राष्ट्रीय समाज पक्ष के प्रत्याशी रामपाल स्नात्कोत्तर की डिग्री धारक हैं। वहीं, बसपा के सतवीर नागर नौवीं, राष्ट्रीय जनता पार्टी के शेर सिंह उपाध्याय 10वीं फेल, आपकी अपनी पार्टी के दयाराम दसवीं पास, निर्दलीय अशोक कुमार अधाना दसवीं पास, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जितेंद्र सिंह 12वीं पास और ऑल इंडियन राजीव कांग्रेस पार्टी के विनोद शर्मा 12वीं पास हैं।
विज्ञापन


लोकसभा सीट पर 6 युवा प्रत्याशी
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 6 युवा प्रत्याशी हैं। इनकी उम्र 40 वर्ष से कम है। इनमें कांग्रेस के डॉ. अरविंद चौहान (30 वर्ष), निर्दलीय अशोक कुमार अधाना (37 वर्ष), विनोद नागर (38 वर्ष), रामपाल (34 वर्ष), जगदीप (38 वर्ष) और रोदास गुप्ता (38 वर्ष) शामिल हैं। वहीं, भाजपा के डॉ. महेश शर्मा (59 वर्ष), बसपा के सतवीर (42 वर्ष), शेर सिंह उपाध्याय (51 वर्ष), दयाराम (42 वर्ष), रघुवेंद्र (48 वर्ष) है। सबसे युवा और उम्रदराज की बात करें तो कांग्रेस के डॉ. अरविंद सबसे युवा और भाजपा के डॉ. महेश शर्मा सबसे उम्रदराज प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed