{"_id":"5be084d4bdec22693d121963","slug":"171541440724-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बाजार की चांदी ही चांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बाजार की चांदी ही चांदी
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर बाजार की चांदी ही चांदी
गुरुग्राम। धनतेरस पर साइबर सिटी के बाजार की सुस्ती दूर हो गई। एक दिन में करीब 1000 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल और सराफा बाजार में सोने-चांदी और बर्तनों की ऐसी चमक बिखरी की हर कोई खिंचा चला आया। एक दिन के कारोबार में ऑटोमोबाइल सेक्टर का योगदान सबसे अधिक रहा। अकेले गुरुग्राम में 40 शोरूम के जरिये 5000 गाड़ियों की डिलीवरी की गई।
धनतेरस का कारोबारियों को बेसब्री से इंतजार था। धनतेरस पर बाजार से लेकर शॉपिंग मॉल्स तक में जमकर खरीददारी हुई। ऑटोमोबाइल के शोरूम पर जबरदस्त भीड़ रही। गुरुग्राम की ऑटोमोबाइल बाजार में दुपहिया वाहनों का योगदान अधिक रहा। करीब 60 फीसदी बाइक और 40 फीसदी कार की बिक्री हुई। इसमें मर्सीडीज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी कारें भी शामिल हैं। अगर दुपहिया वाहनों और कारों की बात करें तो दिवाली तक करीब आठ हजार वाहनों की बिक्री होगी, जिसमें से करीब 70 फीसदी की डिलीवरी धनतेरस पर हो गई।
गुरुग्राम में मारुति की लग्जरी गाड़ियों की बिक्री सबसे अधिक रही है। मारुति के 10 शोरूम के जरिये करीब 900 कारों की डिलीवरी देर शाम तक की गई। सेक्टर-14 स्थित आर्या टाटा के जीएम हरिश कक्कड़ ने बताया कि टाटा ग्रुप की 85 कारों की डिलीवरी की गई है। इनमें अधिकांश लग्जरी और सुपर लग्जरी गाड़ी हैं। करीब 30 बुकिंग हैं, जिनकी दिवाली तक डिलीवरी की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, निसान इंडिया के एक प्रवक्ता का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में ऑटोमोबाइल सेक्टर सकारात्मक रहा है। इस बार एसयूवी समेत अन्य लग्जरी कारों की डिलीवरी की गई है। हुंडई और होंडा के पांच-पांच शोरूम हैं। इन सभी पर भी काफी रौनक रही।
ज्वेलरी की कम सिक्कों की भरपूर बिक्री
धनतेरस पर सदर बाजार से लेकर गोल्ड सूक मॉल तक सर्राफा बाजार गुलजार रहा। कोई सोने का सिक्का खरीदना पसंद कर रहा है तो कोई सोने में निवेश करना। पोस्ट ऑफिस से बैंकों तक में यह माहौल देखा जा रहा है। ज्वेलरी की खरीददारी कम रही मगर सोने-चांदी के सिक्कों की बिक्री भरपूर हुई। जिंदल ज्वेलर्स के अमित जिंदल ने बताया कि दो ग्राम, पांच ग्राम और 10 ग्राम सोने और चांदी के सिक्कों के खरीददार सबसे अधिक आए। गोल्ड सूक में धनतेरस पर अच्छी रौनक रही। ग्राहकों के लिए डिस्काउंट, कई प्रकार के ऑफर और लकी ड्रॉ का सिलसिला चलता रहा।
बर्तनों की दुकान पर सबसे ज्यादा भीड़
परिधानों और बर्तनों की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ लगी रही। इन पर कोई छूट नहीं थी फिर भी खरीददार उमड़े। धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। यही कारण है कि मार्केट में आने वाला हर ग्राहक कोई न कोई बर्तन जरूर खरीद रहा था। स्टील व फाइवर का डिनर सेट, प्रेशर कूकर, थाली, व वाटर जग सहित कई आइटमों की भरपूर बिक्री हुई। क्रॉकरी के प्रति भी क्रेज दिखा।
रियल एस्टेट के लिए भी रहा बेहतर : रियल एस्टेट का भी हाल बेहतर रहा। सोहना रोड, द्वारका एक्सप्रेसवे समेत कई नए सेक्टरों में घरों की बिक्री के साथ कई प्रोजेक्ट में एडवांस बुकिंग भी हुई है। रियल एस्टेट डेवलपर्स के एसोसिएशन नरेडका के हरियाणा प्रेसिडेंट प्रवीण जैन का कहना है कि गुरुग्राम में करीब 100 करोड़ का कारोबार रहा है। इसमें दिवाली से पहले की प्री-बुकिंग से लेकर धनतेरस की खरीददारी शामिल है। पहले बुकिंग कराने वाले भी धनतेरस पर ही डॉक्यूमेंट व अन्य शगुन लेते हैं।
ये बाजार रहे बाजार
सदर बाजार में खरीददारी के लिए सबसे अधिक मारामारी रही। लोगों ने बर्तन, सोने-चांदी के सिक्कों, परिधान, फुटवियर, इलेक्ट्रिक, क्रॉकरी और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटमों की भरपूर शॉपिंग की। सदर बाजार के अलावा एमजी रोड स्थित शॉपिंग मॉल्स व शॉपिंग कांप्लेक्स, सेक्टर-14, सेक्टर-15, सेक्टर-31, गैलेरिया मार्केट, हांगकांग बाजार से लेकर हर छोटे बाजार में देर शाम तक चहल-पहल रही। मॉल्स में एलईडी-एलसीडी टीवी, मोबाइल, लैपटॉप गिफ्ट आइटम और होम डेकोरेशन सामग्री की जमकर खरीददारी हुई। एमजीएफ मेट्रोपॉलिटन मॉल के शोरूम एक्जीक्यूटिव सुधींद्र कुमार का कहना है कि इस बार की धनतेरस काफी यादगार रहा। जिन आइटमों पर ऑफर था उसे खरीदने का क्रेज सबसे अधिक दिखा।