फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रोड बनाने पर मंथन

दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रोड बनाने पर मंथन, समीक्षा बैठक में उद्योग मंत्री ने किया विचार-विमर्श

Sat, 15 Sep 2018 04:34 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 04:34 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रोड बनाने पर मंथन
सतीश महाना - फोटो : self

मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर कवायद चल रही है। बृहस्पतिवार को लखनऊ में उद्योग मंत्री सतीश महाना के साथ सभी प्राधिकरणों के सीईओ और अन्य उच्चाधिकारियों ने समीक्षा बैठक की। इसमें रैपिड रोड व रैपिड मेट्रो आदि पर मंथन किया गया। साथ ही, मेरठ तक कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया।

विज्ञापन


इसके तहत दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रोड बनाने की बात सामने आई। इसका एकमात्र मकसद मेरठ में रहते हुए दिल्ली तक आवागमन और नौकरीपेशा को सुविधा दिलाना है। बैठक में विचार किया गया कि परिवहन का ऐसा साधन दिया जाए, जिससे मेरठ में रहते हुए दिल्ली-एनसीआर तक रोजाना सफर करने में लोगों को आसानी हो। हालांकि, रैपिड रोड की कवायद की बात केवल मौखिक स्तर पर है और इस बाबत किसी तरह का निर्देश किसी अधिकारियों को नहीं दिया गया।
विज्ञापन


यह है रैपिड रोड
इसकी विशेषता यह है कि यह रोड जहां तक बनाई जाती है तो वहां तक बीच में कहीं से कोई प्रवेश या निकास नहीं होता। यही वजह है कि दिल्ली से मेरठ तक इस तरह की सड़क बनाने पर मंथन किया गया। हालांकि, दिल्ली से मेरठ तक एक्सप्रेसवे का काम चल रहा है। 14 लेन के एक्सप्रेसवे की तीन-तीन लेन पूरी तरह से बंद रहेंगी जिससे दिल्ली से चलने पर मेरठ में ही वाहन चालक बाहर निकल पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed