फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   किसानों की पंचायत

किसानों की पंचायत

Sat, 11 Aug 2018 07:40 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
किसानों की पंचायत
गांव के लिए नई नक्शा नीति के विरोध में पंचायत
विज्ञापन

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) के नेतृत्व में शनिवार को निठारी के बारात घर पर नोएडा प्राधिकरण द्वारा भवन नियमावली व नोटिस जारी करने के विरोध में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता रामू अवाना व संचालन पुरुषोत्तम नागर ने किया। बैठक के संयोजक ललित अवाना रहे। इस दौरान किसान नेता रघुराज सिंह ने कहा कि नोएडा के किसानों के साथ आज जो भी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। वह एनसीआर एक्ट का उल्लंघन करने से हो रही हैं। सभी गांवों में लोगों को जागरूक करके आगे नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी बाली ने कहा कि हमेशा की तरह किसानों व जनमानस की समस्याओं को लेकर यूनियन लगातार संघर्ष करती रहेगी। प्राधिकरण के खिलाफ इस लड़ाई में यूनियन का एक-एक पदाधिकारी मजबूती से लड़ेगा। बैठक में देवेंदर अवाना, सुरेश प्रधान, राजेश अवाना, धर्मपाल प्रधान, अनिल चौधरी, हरबीर बाबा, लीलू राम, पप्पू मोरना, विक्रम प्रधान, महेंद्र अवाना, मनीष चौधरी, सतबीर नागर, रणपाल अवाना, अमित अवाना, सूबे कौशिक, अरुण बैसोया, महेश कसाना, रामपत यादव, जितेंद्र अंबावता, रणबीर अवाना, सुनील, सुमित अबावता, राजकुमार बैसोया, मनोज अवाना, जय सिंह अवाना आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed