फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   17 students shortlisted in employment fair

Noida News: रोजगार मेले में 117 विद्यार्थियों को किया गया शार्ट लिस्ट

Wed, 04 Sep 2024 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
17 students shortlisted in employment fair
-अंबेडकर कॉलेज में आयोजित मेले में देश की 23 कंपनियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन


-साक्षात्कार देने वालों में दिव्यांग छात्र भी शामिल

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज ने विद्यार्थियों को रोजगार अवसर प्रदान करने के लिए बुधवार को एक रोजगार मेले का आयोजन किया। इस रोजगार मेले में देश की 27 कंपनियों ने हिस्सा लेकर विद्यार्थियों को नौकरी की पेशकश की। कंपनियों के समक्ष साक्षात्कार देने वालों में दिव्यांग विद्यार्थी भी शामिल हुए। मेले में 117 विद्यार्थियों को अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।
दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज में समाज कार्य विभाग और समान अवसर सेल द्वारा समावेशी रोजगार मेला 2024 का आयोजन किया गया। इस मेले की खास बात यह रही कि इसमें कॉलेज के अलावा किसी भी समुदाय और वर्ग के दसवीं पास से उच्च शिक्षा प्राप्त कर चुके छात्रों ने हिस्सा लिया। मेले में उन्हें उनकी योग्यता के मुताबिक न्यूनतम 12 हजार से लेकर अधिकतम 60 हजार के सैलेरी पैकेज की पेशकश की गई। कॉलेज के प्राचार्य प्रो सदानंद प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि हमारा लक्ष्य सैकड़ों युवाओं को रोजगार से जोड़कर सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करना है। इस मेले में हमारे छात्रों की भागीदारी और कार्यों के अंजाम तक पहुंचाने का समर्पण उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मेले में रोजगार के लिए 371 लोगों ने इंटरव्यू दिया जिसमें 324 दिव्यांग और 47 गैर दिव्यांग शामिल रहे। मेले में 117 अभ्यर्थियों कंपनियों द्वारा शॉर्ट लिस्ट किया गया। इस मेले में ताज होटल, अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, सोनवर्षा प्राइवेट लिमिटेड और समर्थनम जैसी कंपनियां शामिल रहीं।
विज्ञापन


------------
चयनित दिव्यांगों को बांटीं व्हील चेयर
मेले के दौरान एरमको और समर्थनम ट्रस्ट द्वारा चयनित दिव्यांग जनों को न्यूमोशन की आधुनिक टेक्नोलॉजी से संलग्न व्हीलचेयर का वितरण किया गया। कार्यक्रम में एरमको के प्रबंध निदेशक सब्यसाची दास महापात्रा और कॉलेज प्राचार्य समेत अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed