{"_id":"5c8552b9bdec2213f8015675","slug":"161552241337-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से 42 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक से 42 लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक से 42 लाख की ठगी
फिरोजपुर झिरका। शहर के वार्ड 5 निवासी युवक से बीटीसी एडीएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के हेड और उसके दो कोर लीडरों द्वारा 42 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले की जांच में शहर पुलिस पिछले 5 दिनों से जुटी हुई है लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। पीड़ित वसीम खान निवासी वॉर्ड 5 ने जिला पुलिस कप्तान को दी शिकायत में बताया कि पिछले साल सितंबर में अलवर जिले के इसलामुद्दीन और तैय्यब नाम के व्यक्ति ने उसे बीटीसी एडीएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बारे में बताया। दोनों ने खुद को कंपनी का पदाधिकारी बताते हुए कहा कि अगर वो कंपनी में पैसे निवेश करेगा तो उपरोक्त कंपनी के माध्यम से आठ माह में उसे तीन गुणा ज्यादा पैसे मिलेंगे। इस लालच में वसीम ने अपने घर के गहने, संपत्ति बेच कर 42 लाख रुपये उन्हें दे दिए। पैसे ठगने के बाद दोनों ने वसीम को धमकी देकर पैसे वापस करने से मना कर दिया। शिकायत के अनुसार पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पिछले 5 दिन से झिरका शहर पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस अभी तक मामले का खुलासा भी नहीं कर पाई है। बताया जा रहा है कि वसीम के अलावा कई और लोगों
से भी इस तरह ठगी की गई है। इस संबंध में शहर पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश ने बताया कि एसपी की ओर से शिकायत मिल चुकी है। इस संबंध में नगीना पुलिस जांच करने में जुटी हुई है।