{"_id":"5bec6126bdec2269b5183f3d","slug":"161542218022-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मेले में यूपी का बढ़ा दायरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मेले में यूपी का बढ़ा दायरा
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी ऑल
-----------
हेडिंग: व्यापार मेले में यूपी के 44 स्टॉल आकर्षण का केंद्र
सबहेड: केरल के न आने से यूपी को मिली ज्यादा जगह, 29 अतिरिक्त स्टॉल
7 उद्योग नोएडा के भी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। इस बार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तर प्रदेश के 44 स्टॉल आकर्षण का केंद्र बनेंगे। विशेषकर एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत राज्य के 15 अलग-अलग शहर अपने खास उत्पाद लेकर पहुंचे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी इस योजना की ब्रांडिंग करने को उत्सुक प्रदेश सरकार की मांग पर यूपी मंडप का दायरा बढ़ा दिया गया है।
पिछले वर्ष तक यूपी पवेलियन के लिए 1200 वर्ग मीटर जगह आवंटित होती थी, लेकिन इस बार व्यापार मेला सिमटकर महज 22 प्रतिशत रह गया है। इस बार यूपी मंडप के लिए 300 वर्ग मीटर जगह सुनिश्चित की गई थी, लेकिन राज्य की ओडीओपी योजना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से अधिक जगह देने की मांग की जा रही थी। इस बार व्यापार मेले में केरल ने हिस्सा नहीं लिया है। केरल की जगह यूपी के 29 अतिरिक्त स्टॉल लगाए गए हैं। उत्तर प्रदेश ट्रेड प्रमोशन अथॉरिटी (यूपीटीए) के मुताबिक प्रगति मैदान का हॉल नंबर 12 व 12ए इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। कुल 44 स्टॉल दोनों हॉल में लगाए गए हैं, जिनमें नोएडा के 7 स्टॉल शामिल हैं। फिरोजाबाद के कांच उत्पाद, लखनऊ की चिकनकारी व जरी जरदोजी, मेरठ की खेल सामग्री से लेकर गौतमबुद्ध नगर के गारमेंट उद्योगों का जलवा इस बार दर्शक देख सकेंगे। बुधवार को प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने यूपी मंडप का उद्घाटन किया।
नोएडा के गारमेंट उद्योग की धूम
व्यापार मेले में ओडीओपी योजना के तहत नोएडा के गारमेंट उद्योगों की तस्वीर पेश की जा रही है। सेक्टर-6 स्थित ट्वेंटी सेकेंड माइलस्टोन नाम कंपनी इसकी अगुवाई कर रही है। नोएडा एपैरल एक्सपोर्ट कलस्टर के अध्यक्ष ललित ठुकराल ने बताया कि ‘सिटी ऑफ एपैरल’ के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौतमबुद्ध नगर को पेश किया जा रहा है। यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में 190 एकड़ जमीन पर विकसित होने जा रहे एपैरल पार्क का प्रचार प्रसार भी व्यापार मेले में किया जाएगा।
विज्ञापन
फुटवियर और हैंडीक्राफ्ट का भी जलवा
मेले में फुटवियर से लेकर हैंडीक्राफ्ट और इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट री-साइकलर जैसे उत्पादों का जलवा भी दिखेगा। नोएडा की ट्राइश्योरा इंडिया, कृति आर्ट्स, केंट आरओ सिस्टम, सूर्या वाटर, ई-वेस्ट री-साइकलर, ट्वेंटी सेकेंड माइल स्टोन, इलेक्ट्रा जैसी कंपनियों ने शिरकत की है।
------------------------
व्यापार मेले में यूपी के 44 स्टॉल इस बार लगाए गए हैं। केरल के न आने से अतिरिक्त जगह मिली है। ओडीओपी के तहत लगाए गए 15 स्टॉल दर्शकों को आकर्षित करेंगे।
- अनिल कुमार, उपायुक्त-जिला उद्योग केंद्र