फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   भाजपा की खबर

भाजपा की खबर

Mon, 05 Nov 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की खबर
बकाया बिलों का भुगतान होने पर प्रदेश में 24 घंटे बिजली
विज्ञापन

नूंह/पुन्हाना। प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा के गठन के बाद पहली बार बिजली की दरों में 46 प्रतिशत से अधिक कमी करके लोगों को सौगात दी है, यदि सभी उपभोक्ता अपने बकाया बिलों का भुगतान कर देते हैं तो प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। यह बातें भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप ने कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को बड़ी राहत देते हुए बिजली की दरों में आधी कमी की गई है। सरकार द्वारा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशनों में बढ़ोतरी की है। वृद्धा पेंशन 1800 से बढ़ाकर 2000 रुपये कर दी है, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 1 नवंबर को पानीपत में आयोजित रैली में की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नंबरदारों का पूरा मान-सम्मान करते हुए उनके पारिश्रमिक को दोगुना किया गया है। घोषणा अनुसार उन्हें शीघ्र ही 22 हजार स्मार्ट फोन भी दिए जाएंगे, ताकि वे बेहतर ढंग से अपना कार्य कर सकें। आयुष्मान योजना में मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के मान्यता प्राप्त पत्रकारों व चौकीदारों को भी शामिल करने का निर्णय लिया है। वर्तमान प्रदेश सरकार पूर्वजों के सपनों के हरियाणा का निर्माण करने में दिन-रात लगी हुई है। गत 4 वर्ष के शासन काल के दौरान प्रदेश से परिवारवाद, जातिवाद तथा क्षेत्रवाद के भेदभाव को समाप्त करते हुए प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed