{"_id":"5b9d474a867a55019d61703a","slug":"161537034058-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी कर झारखंड से लाई बच्ची गुरुग्राम में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी कर झारखंड से लाई बच्ची गुरुग्राम में मिली
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्करी कर झारखंड से लाई बच्ची गुरुग्राम में मिली
गुरुग्राम। झारखंड के खूंटी जिले से बाल तस्करी के माध्यम से अपहृत बच्ची गुरुग्राम से बरामद हुई है। झारखंड पुलिस की मानव तस्करी निरोधक यूनिट की सूचना पर शक्ति वाहिनी संस्था और गुरुग्राम पुलिस ने मिलकर संयुक्त ऑपरेशन से गुरुग्राम के सेक्टर-15 के पार्ट-2 की एक कोठी से शुक्रवार रात को बच्ची को बरामद किया है। बच्ची कोठी में घरेलू सहायिका के तौर पर कार्य कर रही थी। शनिवार को बच्ची को जिला बाल संरक्षण आयोग को सौंप दिया गया है, जहां उसकी काउंसलिंग की जा रही है।
झारखंड के खूंटी जिले से 12 वर्षीय बच्ची दिसंबर 2017 में संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। खूंटी पुलिस को परिजनों ने शिकायत की। बाल तस्करी का मामला सामने आने के बाद मानव तस्करी निरोधक यूनिट जांच में जुटी हुई थी। शुक्रवार को यूनिट की ओर से गुरुग्राम स्थित शक्ति वाहिनी संस्था को सूचना दी गई, जिस पर शक्ति वाहिनी के सदस्य ऋषिकांत और सिविल लाइंस थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदीप कपूर नामक व्यक्ति के यहां छापेमारी करते हुए बच्ची को बरामद कर लिया।
झारखंड बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर को खूंटी में स्थानीय थाना प्रभारी सिब्रियन सुरीन ने बताया कि एक बच्ची अड़की ब्लॉक की है, जो गुरुग्राम में है। पते के सत्यापन के लिए चाइल्ड लाइन को बताया है। झारखंड बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने हरियाणा बाल संरक्षण आयोग के सदस्य बीके गोयल और शक्ति वाहिनी के सदस्य ऋषिकांत को मामले की सूचना और जरूरी करवाई के लिए कहा। शक्ति वाहिनी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस के साथ छापेमारी की।
विज्ञापन
ऋषिकांत के मुताबिक, बच्ची ने बताया कि उसे शकूरपुर दिल्ली के एक दलाल ने प्रदीप कपूर के यहां काम पर लगाया था। बीते दो माह से काम कर रही थी। कोई पैसा नहीं दिया। घर जाने की बात करने पर मारपीट की। बरामदगी के बाद उसे गुरुग्राम के बालिका गृह में रखा गया है। बच्ची की बरामदगी की सूचना आयोग की अध्यक्ष ने खूंटी डीसी को दे दी है।
सीडब्ल्यूसी की चेयरपर्सन शकुंतला ढुल्ल ने बताया कि बच्ची काफी डरी हुई है। वो अपने माता-पिता के यहां जाना चाहती है। शुरुआती जांच में बाल तस्करी का ही मामला सामने आ रहा है। सोमवार को सीडब्ल्यूसी की ओर से जिस घर से बच्ची को बरामद किया गया है, उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की शिकायत दी जाएगी।