{"_id":"5b292cb74f1c1bf26e8b8d8f","slug":"161529425079-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल
Updated Tue, 19 Jun 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
अवसरवादी गठबंधन ने जम्मू-कश्मीर को आग में झोंका : राहुल
ब्यूरो
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन को फिर अवसरवादी बताकर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगने को लेकर चिंता जताई है। राहुल ने अपने ट्वीट में कहा है कि भाजपा और पीडीपी गठबंधन ने प्रदेश को आग में झोंक दिया है।
राहुल ने कहा कि यूपीए सरकार की वर्षों की कड़ी मेहनत बेकार गई है। इस दौरान वहां निर्दोष लोगों के साथ-साथ बहादुर सैनिकों को भी जान गंवानी पड़ी है। उनका कहना है कि राज्य को जो नुकसान हुआ है वह राष्ट्रपति शासन के दौरान भी जारी रहेगा। अक्षमता, अहंकार और घृणा से हमेशा विफलता मिलती है।