{"_id":"6867db5ef69d0ba61e000767","slug":"16-community-centers-are-being-built-in-greno-grnoida-news-c-23-1-lko1064-67142-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेनो के सेक्टर व गांव में बन रहे 16 सामुदायिक केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेनो के सेक्टर व गांव में बन रहे 16 सामुदायिक केंद्र
विज्ञापन
- 12 का निर्माण शुरु, चार का निर्माण जल्दी शुरू करेगा प्राधिकरण
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा निवासियों को शादी समेत अन्य समारोह के लिए किफायती दरों पर जगह मिल सकेगी। इसके लिए ग्रेेटर नोएडा प्राधिकरण 16 सामुदायिक केंद्र का निर्माण करा रहा है। इनमें से 12 का निर्माण कार्य जारी है। जबकि चार सामुदायिक केंद्रों का निर्माण कार्य जल्द शुरु हो जाएगा। सभी सामुदायिक केंद्रों के निर्माण पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सीईओ एनजी रवि कुमार ने प्रोजेक्ट विभाग को इन निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि जिन सेक्टरों मेें सामुदायिक केंद्र नहीं हैं वहां इनका निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा प्राधिकरण जर्जर सामुदायिक केंद्रों की मरम्मत का काम भी कराएगा। वहीं जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह ने बताया कि नए सामुदायिक केंद्र सेक्टर-ओमीक्राॅन-1, ज्यू-1, ज्यू-2, ज्यू-3, ईटा-1, जीटा-1, डेल्टा-3, सेक्टर 37, सेक्टर 36, पाई-1, स्वर्णनगरी और चिपियाना बुजुर्ग में बन रहे हैं। इस साल के अंत तक सभी का निर्माण पूरा हो जाएगा। सेक्टर-3, सिरसा, डाढ़ा और लुक्सर में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण जल्द ही शुरु हो जाएगा।
दो मंजिला होंगे, 50 वाहनों के पार्किंग की मिलेगी सुविधा
अधिकारियों के मुताबिक सभी सामुदायिक केंद्र दो मंजिला होंगे। भूतल पर लाॅबी, पार्टी हाॅल, किचन, स्टोर, एक रूम और महिला-पुरुष शाैचालय और प्रथम तल पर लाॅबी, लाइब्रेरी और महिला-पुरुष शाैचालय की सुविधा रहेगी। इसके अलावा सभी जगह करीब 50 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था भी होगी।