फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1.57 crore farm house of Chandrapal of Dujana gang attached

Noida News: दुजाना गिरोह के चंद्रपाल का 1.57 करोड़ का फार्म हाउस कुर्क

Tue, 09 May 2023 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
1.57 crore farm house of Chandrapal of Dujana gang attached
दुजाना गिरोह के चंद्रपाल का 1.57 करोड़ का फार्म हाउस कुर्क
विज्ञापन

- बंबावड़ के चंद्रपाल प्रधान पर विवादित संपत्तियों के लिए अनिल दुजाना से संपर्क रखने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मेरठ में एसटीएफ से मुठभेड़ में गैंगस्टर अनिल दुजाना के मारे जाने के बाद गिरोह की फिर से संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर बिसरख और बादलपुर कोतवाली पुलिस ने बंबावड़ गांव स्थित अनिल दुजाना गिरोह के चंद्रपाल की फार्म हाउस कुर्क किया। चंद्रपाल पर क्षेत्र की विवादित संपत्तियों के मामले सुलझाने के लिए अनिल दुजाना से संपर्क रखने का आरोप है।
फार्म हाउस की कीमत लगभग 1.57 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा भी गिरोह की अन्य संपत्तियों को तलाशने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। विशेष न्यायालय पुलिस आयुक्त (अपराध जनित संपत्ति अधिग्रहण) के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को अनिल दुजाना गिरोह के सक्रिय सदस्य बंबावड़ गांव के रहने वाले चंद्रपाल का फार्म हाउस कुर्क कर लिया। लाउड स्पीकर से घोषणा कर पुलिस ने फार्म हाउस कुर्क किए जाने की जानकारी दी। फार्म हाउस समेत पुलिस अब तक अनिल दुजाना गिरोह की 3.87 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर चुकी है।
विज्ञापन

चंद्रपाल का प्रधान फार्म हाउस 1.2820 हेक्टेयर भूमि पर बनाया गया है। जिसका खसरा नंबर 518 है। चंद्रपाल के अलावा शहजाद मामा पर भी अनिल दुजाना के लिए विवादित संपत्तियों में अनिल दुजाना का दखल दिलाकर वसूली कराने का आरोप है। इनके अलावा कई शहरों में गिरोह के गुर्गे इसी तरह काम कर रहे थे। जिनकी अभी पुलिस व एसटीएफ को तलाश है। डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि अनिल दुजाना गिरोह के अपराध से अर्जित फार्म हाउस कुर्क किया गया है। गिरोह की अन्य संपत्ति भी जल्द चिह्नित कर कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed