फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नहीं रद्द होगा जेपी स्पोर्ट्स सिटी का आवंटन -Cordination

नहीं रद्द होगा जेपी स्पोर्ट्स सिटी का आवंटन

Fri, 28 Jun 2019 12:56 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Fri, 28 Jun 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
नहीं रद्द होगा जेपी स्पोर्ट्स सिटी का आवंटन -Cordination
बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट - फोटो : अमर उजाला

जेपी स्पोर्ट्स इंटरनेशनल कंपनी ने सौ करोड़ रुपये जमा कर फिलहाल स्पोर्ट्स सिटी प्रोजेक्ट बचा लिया है। यमुना प्राधिकरण ने पैसा नहीं जमा करने पर आवंटन निरस्त करने की चेतावनी दी थी। इसी प्रोजेक्ट में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भी प्रस्तावित है।

विज्ञापन


प्राधिकरण ने कंपनी को एसडीजेड परियोजना के तहत एक हजार हेक्टेयर जमीन आवंटित की थी, जिसमें जेपी 31 अन्य कंपनियों को करीब 500 हेक्टेयर जमीन बेच चुकी है। कंपनी पर करीब 700 करोड़ रुपये बकाया है। कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी कंपनी पैसा जमा नहीं कर रही थी। 30 जून को यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में एक महीने की मोहलत दी गई।
विज्ञापन


साथ ही यह चेताया कि अगर डिफॉल्ट किश्त एक माह में जमा नहीं की तो आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। चेतावनी के बाद जेपी ग्रुप ने यमुना प्राधिकरण में 100 करोड़ रुपये जमा करा दिए हैं। अब इन प्रोजेक्ट का आवंटन निरस्त नहीं होगा। वहीं, जेपी ग्रुप ने कहा है कि बाकी किश्तें भी समय पर जमा कर देंगे। हालांकि, अगर समय पर किश्तें जमा नहीं होंगी तो प्राधिकरण निरस्तीकरण की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीजेड का बकाया जमा कराने के लिए जेपी स्पोर्ट्स इंटरनेशनल कंपनी को एक महीने का समय दिया गया था। कंपनी ने 100 करोड़ रुपये जमा कराए हैं। बाकी किस्तों का भी समय से भुगतान करने की बात कही है।-डॉ अरुणवीर सिंह, सीईओ यीडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed