Hindi News
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
1550 bags of DAP received by the farmers, the administration distributed in Pingawan and Bichhore, today 3050 bags will be distributed
{"_id":"6169baa9c867a166fc34ef97","slug":"1550-bags-of-dap-received-by-the-farmers-the-administration-distributed-in-pingawan-and-bichhore-today-3050-bags-will-be-distributed-mewat-news-noi6105837184","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को मिले डीएपी के 1550 कट्टे, प्रशासन ने पिनगवां और बिछौर में बांटे, आज 3050 कट्टे बाटें जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को मिले डीएपी के 1550 कट्टे, प्रशासन ने पिनगवां और बिछौर में बांटे, आज 3050 कट्टे बाटें जाएंगे
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
1550 bags of DAP received by the farmers, the administration distributed in Pingawan and Bichhore, today 3050 bags will be distributed
Link Copied
पुन्हाना/पिनगवां। जिले में खाद की किल्लत को प्रदेश सरकार और प्रशासन अब तक दूर नहीं कर पाया है। इस कारण किसानों में अफरा-तफरी मची हुई है। पिनगवां में शुक्रवार को डीएपी के 1200 कट्टे थाने मेें बांटे गए। वहीं बिछौर गांव में किसानों को 350 कट्टे बांटे गए। शिकरावा और पुन्हाना थाने में शनिवार को 2700 कट्टे बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
कृषि अधिकारी अभय राम ने बताया कि पुन्हाना उपमंडल के गांवों में जल्द ही किसानों को खाद की समस्या से निजात मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पुन्हाना और पिनगवां में डीएपी के 1550 कट्टे बांटे गए हैं, जबकि शनिवार को पुन्हाना और पिनगवां में 3050 कट्टे बांटे जाएंगे। किसान अख्तर हुसैन, नूर मोहम्मद का कहना है कि सरकार ने खाद समय पर उपलब्ध न कराकर किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। जब सरकार को पहले ही पता है कि किसानों को अक्तूबर माह से पहले ही खाद की जरूरत होती है तो फिर देरी क्यों की गई। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण खाद की कालाबाजारी हो रही है। डीएपी का 1200 रुपये का कट्टा 1500 में बेचा जा रहा है। किसानों ने जल्द से जल्द डीएपी मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।