फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सरकारी स्कूल के शिक्षक प्राथ मिक उपचार के गुर सीखेंगे

सरकारी स्कूल के शिक्षक प्राथ मिक उपचार के गुर सीखेंगे

Fri, 14 Dec 2018 05:39 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 05:39 AM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूल के शिक्षक प्राथ मिक उपचार के गुर सीखेंगे
सरकारी स्कूल के शिक्षक प्राथमिक उपचार के गुर सीखेंगे
विज्ञापन

- सेंट जॉन एंबुलेंस एसोसिएशन के सहयोग से ट्रेनिंग कराई जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सरकारी स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य की महत्ता को समझते हुए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग देने की तैयारी की जा रही है। शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए 100 शिक्षकों का चयन किया है। चयनित शिक्षकों के लिए ट्रेनिंग अनिवार्य होगी। इस तरह की ट्रेनिंग देने के पीछे निदेशालय का उद्देश्य बच्चों को जरूरत पड़ने पर सही उपचार उपलब्ध कराने की है।
शिक्षा निदेशालय सरकारी स्कूल के शिक्षकों को प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग कराने जा रहा है। आगामी 17 दिसंबर से 27 दिसंबर तक यह ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाएगी। शिक्षा निदेशालय का मानना है कि अकसर स्कूलों में बच्चों के साथ ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जब उन्हें डॉक्टर की जरूरत पड़ती है। यदि शिक्षक प्राथमिक उपचार में प्रशिक्षित हो तो बच्चे को अप्रिय स्थिति में वह भी उपचार कर सकते हैं। सेंट जॉन एंबुलेंस एसोसिएशन के सहयोग से यह ट्रेनिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

इस ट्रेेनिंग के लिए शिक्षकों के तीन बैच बनाए गए हैं। पहले बैच के अंतर्गत पश्चिमी व उत्तरी पश्चिमी जिले के 33 शिक्षक, दूसरे बैच में इसी जिले के 34 शिक्षक व तीसरे बैच में इसी जिले के 33 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस तरह के प्रशिक्षण का मकसद उन्हें मेडिकल स्तर पर हर स्थिति से निपटने में सक्षम बनाना है। उन्हें ऐसा प्रशिक्षण मिले तो अप्रिय घटना को रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed