{"_id":"5c12f3c342c7925d7579e821","slug":"15447459616-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसएसएसबी पेपर मामला: जातिगत सवाल पूछने के मामले में एसीपी के खिलाफ वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसएसएसबी पेपर मामला: जातिगत सवाल पूछने के मामले में एसीपी के खिलाफ वारंट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 14 Dec 2018 05:35 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत ने डीएसएसएसबी की परीक्षा में जातिगत सवाल पूछने के मामले में एसीपी विवेक विहार के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। उन्हें स्वयं कोर्ट में पेश होकर रिपोर्ट पेश करनी थी, लेकिन एएसआई के जरिए पेश करवा दी। मामले की सुनवाई के लिए 16 जनवरी की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
कड़कडड़ूमा जिला अदालत के विशेष न्यायाधीश एसके मल्होत्रा ने संबंधित डीसीपी को वारंट तामील करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा एसीपी पेश होकर बताएं कि क्यों न उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
अदालत ने इस मामले में शिकायतकर्ता अधिवक्ता सत्यप्रकाश गौतम की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए 19 नवंबर को एसीपी को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
शिकायत में कहा गया था कि डीएसएसएसबी की 13 अक्तूबर की परीक्षा में जातिगत सवाल पूछा गया था। पुलिस की ओर से कोर्ट में पेश रिपोर्ट में कहा गया है कि डीएसएसएसबी ने इस घटना के बाद एक सर्कुलर जारी कर ऐसी घटनाओं की पुनरावृति नहीं होने देने का कहा था।