{"_id":"5c12f2d642c7925d7c5d504c","slug":"15447457248-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैपीनेस क्लास में पहुंचे वाशिंगटन के उपराज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैपीनेस क्लास में पहुंचे वाशिंगटन के उपराज्यपाल
Updated Fri, 14 Dec 2018 05:31 AM IST
विज्ञापन
हैपीनेस क्लास में पहुंचे वाशिंगटन के उपराज्यपाल, बच्चों से की बात
-सायरस हबीब ने कहा, राजनीति बोलने के साथ-साथ सुनने की भी कला है
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अमेरिका के वाशिंगटन शहर के उपराज्यपाल सायरस हबीब बृहस्पतिवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ हैपीनेस क्लास में पहुंचे। पटपड़गंज के सरकारी स्कूल को दोनों ने जायजा लिया। इस दौरान सायरस हबीब ने शिक्षा क्षेत्र में हुए बुनियादी बदलावों को देखा और बच्चों से भी बात की। साथ ही उन्हें दिल्ली सरकार की तरफ से शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों के बारे में बताया गया।
मनीष सिसोदिया ने हबीब को बताया कि दिल्ली सरकार बीते चार सालों में स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं को मजबूती दी है। साथ ही शिक्षकों के प्रशिक्षण व उनके वैश्विक स्तर के शैक्षणिक संपर्क को भी बेहतर किया है। इसके अलावा अभिभावकों को भी सक्रियता के साथ स्कूल प्रशासन के साथ जोड़ा गया है। दिल्ली सरकार ने इस साल हैपीनेस क्लास की शुरुआत की है।
मनीष सिसोदिया ने बताया कि इस क्लास में बच्चों को बताया जाता है कि वह कैसे तनावों से मुक्त होकर बेहतर तरीके से शिक्षा ले सकते हैं। इससे न सिर्फ कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति भी बढ़ी है, बल्कि वह दिलचस्पी से पढ़ाई भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
छात्रों व शिक्षकों से बातचीत के दौरान उपराज्यपाल ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि आठ साल में कैसे उनकी आंखों की रोशनी चली गई। इसके बाद उन्हें कैंसर भी हो गया। इसके बावदूज उन्होंने आक्सफोर्ड में अध्ययन किया। फिर, चुनाव लड़कर वाशिंगटन के उपराज्यपाल बने। सियासत की चुनौतियों के बारे में पूछे गए छात्र के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति बोलने के साथ-साथ सुनने की भी कला है।