{"_id":"5c11af66bdec2212ce24213f","slug":"154466292515-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप सांसद संजय सिंह ने मानहानि मामले में मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप सांसद संजय सिंह ने मानहानि मामले में मांगी माफी
Updated Thu, 13 Dec 2018 06:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानहानि मामले में सांसद संजय सिंह ने मांगी माफी
भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य ने दायर की थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मानहानि मामले में माफी मांग कर कानूनी विवाद खत्म कर लिया। उनकी माफी को शिकायतकर्ता भाजपा युवा मोर्चा के अंकित भारद्वाज ने भी स्वीकार कर लिया है। अदालत ने संजय सिंह के खिलाफ शिकायत तय करते हुए 26 सितंबर को मुकदमा चलाने का निर्देश दिया था।
पटियाला हाउस अदालत के एसीएमएम समर विशाल ने अंकित भारद्वाज व संजय सिंह के बीच सुलह हो जाने के बाद मानहानि का मुकदमा वापस लेने की अनुमति दे दी। इससे पहले दोनों पक्षों ने अपना बयान दर्ज करवाया। शिकायतकर्ता अंकित भारद्वाज ने अधिवक्ता योगेश स्वरूप के जरिये मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व संजय सिंह के खिलाफ मानहानि की शिकायत दायर की थी। कोर्ट ने मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन जारी करने से इंकार कर दिया था। शिकायतकर्ता का आरोप था कि 10 मई 2017 को विधायक कपिल मिश्रा से मारपीट करने वाले के रूप में उसका नाम मीडिया व सोशल मीडिया में प्रचारित किया गया । जबकि मारपीट करने वाला दूसरा युवक था। आप के लोगों ने उसे पकड़ लिया था और उसने अपना नाम अंकित भारद्वाज बताया था। उस युवक को भाजपा युवा मोर्चा से जुड़ा अंकित भारद्वाज बताया गया, जो पूरी तरह गलत था।