{"_id":"5c0f0302bdec2241c54d18ef","slug":"154448772116-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में नेबरहुड ही कराएगा बच्चे का दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में नेबरहुड ही कराएगा बच्चे का दाखिला
Updated Tue, 11 Dec 2018 05:51 AM IST
विज्ञापन
नेबरहुड मानक पर सबसे अधिक अंक
नर्सरी दाखिला : स्कूलों ने क्राइटेरिया और शेड्यूल जारी करना शुरू किया
अधिकतर स्कूल नेबरहुड को 50 से 80 व भाई-बहन मानक पर दे रहे 15 से 60 तक अंक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। निजी स्कूलों ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने में महज चार दिन बाकी है। कई स्कूलों ने आवेदन के लिए स्कूल दाखिला फार्मूला तैयार कर उसे जारी करना शुरू कर दिया है। ज्यादातर स्कूलों ने अपने दाखिला मानकों में नेबरहुड(पड़ोस) में रहने वाले को ही सबसे अधिक 50 से 80 अंक तक तय किए हैं। वहीं सिबलिंग (भाई-बहन) मानक के 15 से 60 अंक तक रख रहे हैं। इन दो मानकों को सर्वाधिक अंक मिलने के कारण कुछ अभिभावकों के लिए दाखिले की राह मुश्किल हो सकती है।
द्वारका स्थित वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल ने दाखिला मानक तय कर लिए हैं। स्कूल ने नेबरहुड (पड़ोस) के लिए दो श्रेणी बनाई है। पहली श्रेणी के अंतर्गत 8 किलोमीटर तक रहने वाले बच्चों के लिए 35 अंक तय किए हैं। जबकि दूसरी श्रेणी में 8 किलोमीटर से अधिक वालों के लिए 20 अंक तय किए हैं। सिबलिंग (भाई-बहन) के लिए 35, स्टाफ के बच्चे के लिए 20, पैरेंट्स एल्युमिनी(पूर्व छात्र) के लिए 10 अंक तय किए हैं। मयूर विहार स्थित बाल भवन स्कूल ने सिबलिंग (भाई-बहन), एल्युमिनी के लिए 60 अंक तय किए हैं। जबकि नेबरहुड के लिए तीन श्रेणी बनाई हैं। पहली श्रेणी में 0 से 6 किलोमीटर के बीच रहने वाले बच्चों को 40 अंक, 6 से 10 किलोमीटर के बीच रहने वालों को 30 व 10-12 किलोमीटर के बीच रहने वाले बच्चों को 20 अंक मिलेंगे।
हैप्पी मॉडल स्कूल ने नेबरहुड के लिए चार श्रेणी तय की हैं। पहली श्रेणी में 0-1 किलोमीटर के बीच रहने वाले बच्चों को 80 अंक, 1-3 किलोमीटर वालों को 70 अंक, 3-6 किलोमीटर वालों को 60, व 6-8 किलोमीटर के बीच रहने वालों को 50 अंक मिलेंगे। वहीं सिबलिंग के लिए 15, कन्या के लिए 5 अंक तय किए हैं। पीतमपुरा स्थित सचदेवा पब्लिक स्कूल ने भी पड़ोस के लिए तीन श्रेणी बनाई है। अब अभिभावकों को इस बात की चिंता है कि स्कूलों ने सर्वाधिक अंक नेबरहुड के लिए तय किए हैं। ऐसे में लॉटरी की स्थिति बनेगी और दाखिले की राह मुश्किल हो जाएगी।