{"_id":"5c0c08eebdec2241b054e704","slug":"15442926301-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुग्गी बस्ती की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए खेल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुग्गी बस्ती की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए खेल प्रतियोगिता
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
नक्श ने झुग्गी बस्ती में कराई खेल प्रतियोगिता
नई दिल्ली। सीमापुरी बॉर्डर स्थित झुग्गी बस्ती में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए गैरसरकारी संस्था नक्श ने खेल प्रतियोगिता कराई। महासचिव नईम अख्तर ने बताया कि सीमापुरी के बस्ती विकास केंद्र में तीन खेल खेले गए। पहला आओ खेल खेलें हम था। इसमें स्ट्रॉ से थर्मोकोल की बॉल्स को सांस से खींचना था। दूसरा मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी था, जिसमें महिलाओं को आंख पर पट्टी बांधकर मटके पर छड़ी मारनी थी। तीसरा खेल म्यूजिकल चेयर था। इसे जो जीता वो ही सिकंदर नाम दिया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाली महिलाओं को घरेलू उपयोग की वस्तुएं दी गईं। अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कार दिए गए।