फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   चांदनी चौक पुनर्विकास प्रोजेक्ट का सिसोदिया ने किया शिलान्यास

चांदनी चौक पुनर्विकास प्रोजेक्ट का सिसोदिया ने किया शिलान्यास

Fri, 07 Dec 2018 11:59 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
चांदनी चौक पुनर्विकास प्रोजेक्ट का सिसोदिया ने किया शिलान्यास
चांदनी चौक पुनर्विकास प्रोजेक्ट का
विज्ञापन

सिसोदिया ने किया शिलान्यास
- उपमुख्यमंत्री का दावा, चांदनी चौक की बदलेगी तस्वीर, अपने पुराने रूप में दिखेगा इलाका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को चांदनी चौक पुनर्विकास प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इस मौके पर दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन व इमरान हुसैन भी मौजूद थे। करीब 65 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद चांदनी चौक इलाके की सूरत बदल जाएगी। इससे न सिर्फ बिजली के तारों का जाल हट जाएगा, बल्कि ट्रैफिक जाम से भी चांदनी चौक मुक्त होगा।
सिसोदिया ने कहा कि पुनर्विकास प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद दिल्ली-6 के इलाके का एतिहासिक गौरव लौटेगा। साथ ही यहां इलाके की सांस्कृतिक विरासत व अनूठी लाइफ स्टाइल की भी झलक मिलेगी। इसके साथ ही कोशिश है कि चांदनी चौक आने वाले लोगों को जाम से छुटकारा मिले।
विज्ञापन

दूसरी तफ सत्येंद्र जैन ने कहा कि इस प्रोजेक्ट की पिछले 10-12 वर्ष से चर्चा हो रही है। लेकिन अभी तक कोई खास प्रगति नहीं हुई थी। आम दिल्लीवासी अमूमन कहते थे कि चांदनी चौक सबसे भीड़ वाला इलाका है। यहां पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं था। लेकिन प्रोजेक्ट के तैयार होने के बाद इलाके की तस्वीर बदल जाएगी। लोगों की आवाजाही बढ़ने से चांदनी चौक के कारोबारियों का कारोबार बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चांदनी चौक नागरिक मंच के बैनर तले प्रदर्शन
उद्घाटन समारोह के दौरान चांदनी चौक नागरिक मंच के बैनर तले प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने इस बात पर संतोष जताया कि पुनर्विकास प्रोजेक्ट के विरोध की वजह से ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चांदनी चौक नहीं आए। इसकी वजह यह रही कि बृहस्पतिवार को चांदनी चौक के निगम पार्षद रविंद्र कुमार, चांदनी चौक नागरिक मंच अध्यक्ष अजय भारद्वाज व सचिव प्रवीण शंकर कपूर ने उपराज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित करने की मांग की थी। कारोबारियों के दबाव के चलते मुख्यमंत्री ने अपना पूर्व नियोजित कार्यक्रम रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अब वह जल्द ही उपराज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से मिलकर आपत्ति दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed