फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आप हरियाणा युनिट की बैठक

आप हरियाणा युनिट की बैठक

Fri, 07 Dec 2018 11:55 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
आप हरियाणा युनिट की बैठक
आप ने की हरियाणा विधानसभा
विज्ञापन

चुनाव की तैयारियों की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की हरियाणा यूनिट की शुक्रवार को दिल्ली में बैठक हुई। जिसमें हरियाणा प्रभारी गोपाल राय, प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद समेत सभी लोकसभा अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, ऑब्जर्वर, सचिव, हल्का उपाध्यक्ष मौजूद थे। इस दौरान हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही आप के प्रचारक को धार देने की रणनीति तैयार हुई।

जयहिंद ने कहा कि हरियाणा में जनाधार बढ़ाने की दिशा में आप ने मजबूत कदम बढ़ाया है। उन्होंने तंज कसा कि आज प्रदेश सरकार को सबसे ज्यादा डर अरविंद केजरीवाल से लगता है। तभी प्रदेश सरकार ने अपनी मशीनरी के सहारे आप के होर्डिंग-पोस्टर फाड़ने का अभियान चला रखा है। यही नहीं, कई जगह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने पदाधिकारियों से अपील की कि अब हमें सबसे पहले दोस्तों, रिश्तेदारों, गांव के लोगों को सक्रिय करना है। हमें हर घर में जाकर लोगों को आप से जोड़ना है। दूसरी तरफ गोपाल राय ने कहा कि डोर-टू-डोर और अरविंद केजरीवाल की रैलियों की तैयारी के साथ-साथ हमें संगठन के विस्तार पर भी काम करना है। हमें बूथ स्तर तक कार्यकर्ता तैयार करने हैं। उन्हें समर्थक न बनाकर अपना सक्रिय कार्यकर्ता बनाना है। उन्होंने ये भी कहा कि पूरे हरियाणा में करीब 16 हजार बूथ हैं। हमें ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान चलाकर हर बूथ पर अपने सक्रिय कार्यकर्ताओं को तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed