{"_id":"5c0abb11bdec2241a73a7ad6","slug":"15442071612-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवें दिल्ली कॉमिक कॉन का आगाज, कार्टून प्रेमियों की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवें दिल्ली कॉमिक कॉन का आगाज, कार्टून प्रेमियों की उमड़ी भीड़
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
कॉमिक कॉन का आगाज
- फोटो : अमर उजाला
ओखला स्थित एनएसआईसी ग्राउंड में शुक्रवार को कॉमिक्स के दीवानों के लिए मारुति सुजुकी एरेना के आठवें दिल्ली कॉमिक कॉन का आगाज हुआ। इस मौके पर कॉमिक्स के दीवाने भारी संख्या में पहुंचे। कॉमिक कॉन तीन दिन तक चलेगा, जिसमें कॉमिक्स प्रेमियों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि पहले दिन कॉमिक्स वर्ल्ड की कई शख्सियत ने इसमें शिरकत की।
विज्ञापन
पहले दिन अभिजीत किनी द्वारा ‘राइम फाइटर्स’ की एक्सक्लूसिव बुक लांच की गई। इस बुक में अभिजीत ने कार्टून, कॉमिक्स और राइम्स की सीरीज तैयार की है, जो ऐसे नायकों को समर्पित है जो हर दिन आपको सड़क पर टकराते हैं और घरों में दिखाई देते हैं। अभिजीत ने अपने कॉमिक्स ‘संस्कारशाला’ और ‘द डब्बावाला’ को भी लांच किया। 1890 से मुंबई को खाना खिला रहे वास्तविक जीवन के सुपरहीरो ‘डब्बावाला’ देखकर दर्शक भी स्तब्ध रह गए। इसके बाद ब्लाफ्ट पब्लिकेशंस ने ‘किलर एकीनॉडर्म्स इन इंडियन हिस्ट्री’ नामक एक दिलचस्प पुस्तक लांच की।
विज्ञापन
इस मौके पर लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में नाइट किंग का किरदार निभा रहे व्लादिमीर फुर्दिक ने कॉमिक्स के दीवानों के साथ चर्चा की। इस बीच अपने सुपर हीरो से मिलकर दर्शक बेहद खुश हुए। इस मौके पर व्लादिमीर ने कहा कि मुझे इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने में प्रसन्नता हो रही है। भारत की पिछली यात्रा मेरे लिए खास थी। मैं फिर से प्रशंसकों से मिलने और स्वादिष्ट भोजन चखने के लिए इंडिया आया हूं।
विज्ञापन
पहले दिन ‘दिल्ली कॉमिक कॉन डे-1 डिस्प्ले कांटेस्ट’ की शुरुआत में प्रतिभागियों ने हिस्सेदारी की। इस मौके पर कॉमिक कॉन इंडिया के संस्थापक जतिन वर्मा ने कहा कि दर्शकों की लोकप्रियता के कारण इन आठ साल में उनका यह इवेंट इतनी तेजी से परवान चढ़ेगा कि उन्हें भी नहीं पता था। हमारी कोशिश है कि कॉमिक्स के दीवानों के लिए बेहतर से बेहतर प्रयास किए जाएं।
इस बार कॉमिक कॉन में मुख्य बूथ प्रतिभागियों में राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध प्रकाशकों ने हिस्सेदारी की है, जिनमें डीसी कॉमिक्स, क्रॉसवर्ड बुकस्टोर्स, पेंगुइन रैंडम होज इंडिया, प्लेनेट सुपरहीरोज, डार्क हॉर्स कॉमिक्स, विज मीडिया, सोल स्टोर और होली काउ एंटरटेनमेंट और स्वैच जैसे प्रदर्शक शामिल हैं।