{"_id":"5c096e9ebdec22418e1ae00b","slug":"154412205519100-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशबू और ललित ने जीती 100 मीटर दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशबू और ललित ने जीती 100 मीटर दौड़
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुशबू और ललित ने जीती 100 मीटर दौड़
ग्रेटर नोएडा। शहर के विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में जिला स्तर पर दो दिवसीय खुली ग्रामीण बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का आखिरी दिन था। मुख्य अतिथि जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह रहे। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जेवर के ललित और 1500 मीटर दौड़ में बिसरख के ब्रजेश पहले स्थान पर रहे, वहीं बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ जेवर की खुशबू और 1500 मीटर दौड़ में दादरी की तनु तोंगड़ ने पहला स्थान हासिल किया। बालक वर्ग की कुश्ती के अलग-अलग भार वर्ग में दनकौर के राहुल मावी, विकास व अजय भाटी ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि बालिका वर्ग में दादरी की रौनक, दनकौर की खुशी भाटी और बिसरख की वंशिका नागर ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं के बाद विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। सभी विजेता राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। ब्यूरो