{"_id":"5c096e4fbdec22419e1f4d3a","slug":"154412197612-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेरा ने एसोटेक बिल्डर को यथास्थिति बनाए रखने का दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेरा ने एसोटेक बिल्डर को यथास्थिति बनाए रखने का दिया आदेश
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेरा ने एसोटेक बिल्डर को यथास्थिति बनाए रखने का दिया आदेश
ग्रेटर नोएडा। नोएडा के सेक्टर-44 स्थिति एसोटेक बिल्डर की सोसायटी के लोगों ने रेरा में शिकायत कर बिल्डर पर कॉमन एरिया बेचने का आरोप लगाया है। लोगों का आरोप है कि जिसे कॉमन एरिया बेचा है, वह वहां पर सर्वेंट रूम बना रहा है। शिकायत पर सुनवाई के बाद उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) की पीठ दो ने एसोटेक बिल्डर को अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। साथ ही, नोएडा प्राधिकरण से तीन सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है। पीठ के सदस्य बलविंदर कुमार ने बताया कि बिल्डर को यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश जारी किया गया है। अगली सुनवाई 28 दिसंबर को होगी। वहीं नोएडा प्राधिकरण से भी मौके पर जाकर निर्माण कार्य और कॉमन एरिया को बेचने की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। ब्यूरो