फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बिजली कंपनी के आंकलन के बिना बिल्डर ने बताया कनेक्शन का खर्च

बिजली कंपनी के आंकलन के बिना बिल्डर ने बताया कनेक्शन का खर्च

Thu, 06 Dec 2018 01:11 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
बिजली कंपनी के आंकलन के बिना बिल्डर ने बताया कनेक्शन का खर्च
गौड़ संस ग्रुप ने अपने सभी फ्लैट
विज्ञापन

मालिकों से मांगे 60 हजार रुपये
बिजली कंपनी के आंकलन बिना बताया कनेक्शन का खर्च
- अपनी सभी सोसायटियों के निवासियों को भेजा ई-मेल, एनपीसीएल में शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में गौड़ संस ग्रुप ने अपनी सभी सोसायटियों के निवासियों को ई-मेल भेजकर 60 हजार रुपये मांगे हैं। बिल्डर का कहना है कि बिजली का अलग कनेक्शन लेने पर प्रत्येक फ्लैट पर करीब 60 हजार रुपये का खर्च आएगा। सोसायटी के लोगों ने इसकी शिकायत एनपीसीएल में करके आरोप लगाया कि बिल्डर भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है, ताकि लोग बिजली का अलग कनेक्शन नहीं लें। उनका कहना है कि अभी तो बिजली कंपनी ने खर्च का आंकलन भी नहीं किया है। वहीं, एनपीसीएल ने बिल्डर के इस काम को नियामक आयोग के आदेश के खिलाफ बताया है।
ग्रेनो वेस्ट में गौड़ संस ग्रुप की 15 से अधिक सोसायटियां है। रविवार को बिल्डर ने इन सभी सोसायटियों के करीब 25 हजार फ्लैट मालिकों को ई-मेल भेजा है। इसमें बिल्डर ने कहा है कि सिंगल प्वाइंट को मल्टी प्वाइंट कनेक्शन में बदलने को लेकर एनपीसीएल से बातचीत हुई है। मल्टी प्वाइंट कनेक्शन कराने में हर फ्लैट मालिक पर करीब 60 हजार रुपये का खर्च आएगा। ई-मेल आने से स्थानीय निवासी परेशान हैं। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत एनपीसीएल में की है। लोगों का आरोप है कि अलग कनेक्शन लेने पर एनपीसीएल ने 10 से 20 हजार रुपये का खर्च आने की जानकारी दी थी, लेकिन बिल्डर 60 हजार रुपये बता रहा है। बिल्डर ऐसा ई-मेल कर लोगों को डराना चाह रहा है, ताकि वे बिजली का अलग कनेक्शन नहीं लें। इसकी शिकायत ट्विटर पर मुख्यमंत्री और बिजली विभाग से की गई है।
विज्ञापन


बिजली कंपनी बताएगी कितना आएगा खर्च
नियामक आयोग ने सिंगल प्वाइंट को मल्टी प्वाइंट कनेक्शन में बदलने का आदेश जारी किया है। इसके तहत 31 मार्च, 2019 तक सोसायटियों में हर घर को अलग कनेक्शन देना होगा। आदेश के तहत बिल्डर को सोसायटी से जुड़े सभी कागजात और बिजली सिस्टम का ब्यौरा देना होगा। उसके आधार पर बिजली कंपनी अलग कनेक्शन लेने में कितना खर्च आएगा, इसका आंकलन करेगी और फिर बिल्डर को जानकारी देगी। तब बिल्डर फ्लैट मालिक को खर्च बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘गौड़ सिटी के लोगों की शिकायत मिली है। बिल्डर इस तरह खर्च नहीं बता सकता। शिकायत का संज्ञान लेकर बिल्डर को पत्र भेजकर ऐसा नहीं करने की हिदायत देने के साथ-साथ जवाब मांगा जाएगा।’

- सारनाथ गांगुली, जीएम, एनपीसीएल

‘सरकार के निर्देशानुसार सिंगल प्वाइंट कनेक्शन को अब मल्टी प्वाइंट कनेक्शन में तब्दील करने की कवायद की जा रही है। ग्रेटर नोएडा और नोएडा की सबसे बड़ी टाउनशिप होने के कारण हमें इस कार्य के लिए पहले चुना गया है। हमने सिर्फ रेसिडेंट्स की सहमति और विचार जानने के लिए उन्हें इससे अवगत कराया है। इसके साथ ही उन्हें एक एस्टीमेट की भी जानकारी दी है।’
- अनिकेत तिवारी, मीडिया प्रभारी, गौड़ ग्रुप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed