{"_id":"5c080dbfbdec22414d5508d0","slug":"154403172116-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना लांच
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी खर्च पर हर साल 77 हजार सकेंगे तीर्थयात्रा
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लांच की योजना, वरिष्ठ नागरिकों से मांगा आशीर्वाद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने बुधवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रा योजना की शुरूआत की। सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस योजना को लांच किया। योजना के तहत हर साल दिल्ली के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 1100 वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त तीर्थयात्रा कराई जाएगी। इसका खर्चा दिल्ली सरकार वहन करेगी। हर साल दिल्ली के कुल 77,000 वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त तीर्थयात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल ने 8 जनवरी को मंजूरी दी थी, जिसे विधिवत रूप से लागू किया गया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो समाज या देश अपने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान नहीं देता वह समाज व देश कभी प्रगति नहीं कर सकता है। हमारी सरकार बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों का दिल से सम्मान करती है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करें कि वे हमें जनता की सेवा करने की मिशन में सफलता प्रदान करें। हमारा मिशन दिल्ली के छात्रों को अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सर्वोत्तम परिवहन प्रदान करना है।
तीर्थ यात्रा योजना सांप्रदायिक सद्भाव बढ़ाएगी : सिसोदिया
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज के सामाजिक माहौल में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने में भारी मदद करेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त तीर्थयात्रा की व्यवस्था के लिए यह योजना शुरू करने की संकल्पना की थी। यह खुशी की बात है कि आज वह कारगर हो गई। सिसोदिया ने कहा कि सरकार, दिल्ली में विद्युत संचालित परिवहन को बढ़ावा देगी।
विज्ञापन
राजस्व विभाग और दिल्ली तीर्थ यात्रा विकास समिति द्वारा आयोजित समारोह में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, राजस्व और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन, एससी-एसटी कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव, राजस्व सचिव वर्षा जोशी, विधायक दिल्ली तीर्थ यात्रा विकास समिति के अध्यक्ष कमल बंसल समेत कई लोग उपस्थित थे।
---------
पांच रूट पर तीर्थ यात्रा कर सकेंगे
. दिल्ली-मथुरा-वृंदावन-आगरा-फतेहपुर सीकरी-दिल्ली
. दिल्ली-हरिद्वार-ऋषिकेश-नीलकंठ-दिल्ली।
. दिल्ली-अजमेर-पुष्कर-दिल्ली
. दिल्ली-अमृतसर-बाघा बार्डर-आनंदपुर साहिब-दिल्ली।
. दिल्ली-वैष्णो देवी-जम्मू-दिल्ली।
योजना के लिए योग्यता
. दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 60 साल या उससे अधिक उम्र को मिलेगी यह सुविधा।
. 70 साल से ज्यादा उम्र के लोग अपने साथ 21 वर्ष या उससे अधिक उम्र के एक परिचर (अटेंडेंट) को साथ ले जा सकते हैं।
. योजना का लाभ उठाने के लिए कोई आय सीमा दिल्ली सरकार ने निर्धारित नहीं की है।
. विधानसभा क्षेत्र का निवासी होने का प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा।
. केंद्रीय, राज्य, स्थानीय सरकार व स्वायत्त निकायों का कर्मचारियों को यह सुविधा नहीं मिलेगी।
. तीर्थ स्थान रेल की सवारी से यात्री कर सकेंगे।
कैसे करें आवेदन
आवेदकों को ऑनलाइन फार्म भरना होगा।
www.editstrict.delhigovt.nic.in
पर तीर्थयात्रा फार्म उपलब्ध करा दिया गया है।
. एसडीएम ऑफिस में इसके लिए काउंटर खोला गया है।
. तीर्थ विकास समिति कार्यालय में भी काउंटर खोला गया है।
. स्थानीय विधायकों के कार्यालय में भी काउंटर होगा।
जरूरी कागजात
. मतदाता कार्ड।
. प्रोफार्मा के अनुसार स्वयं घोषणापत्र।
. क्षेत्र के विधायक से निवास के सबूत के संबंधी प्रमाण पत्र।
. मेडिकल सर्टिफिकेट।