{"_id":"5c080cd0bdec224177354a31","slug":"154403148216-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कार आश्रम से गायब नौ बच्चियों के मामले को लेकर भाजपा ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कार आश्रम से गायब नौ बच्चियों के मामले को लेकर भाजपा ने दिया धरना
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संस्कार आश्रम मामले पर भाजपा का धरना
नई दिल्ली। दिलशाद गार्डन स्थित संस्कार आश्रम से गायब हुई लड़कियों के मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आश्रम के सामने धरना दिया। जल्द जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाजपा नवीन शाहदरा जिला की ओर से आयोजित धरने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष कैलाश जैन ने किया। इस अवसर पर डा. शोभा विजेंद्र, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधू सिसोदिया, निगम पार्षद सुमन लता नागर आदि मौजूद रहे। इनका कहना है कि दिल्ली की आधी आबादी केजरीवाल सरकार के शासन में अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। संस्कार केंद्र से गायब बच्चियों के मामले में सरकार की भूमिका और मंशा संदेह के घेरे में है। इसकी जांच होनी चाहिए। महिला सुरक्षा में असफल रही दिल्ली की केजरीवाल सरकार के शासन में रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। उन्हें अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए। संस्कार केंद्र की घटना ने जनता का भरोसा और केजरीवाल सरकार ने जनता से किया वादा तोड़ा है। ब्यूरो