फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   हिंदू छात्र संगठन व चीफ सिक्योरिटी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग

हिंदू छात्र संगठन व चीफ सिक्योरिटी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग

Wed, 05 Dec 2018 10:59 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
हिंदू छात्र संगठन व चीफ सिक्योरिटी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग
हिंदू छात्र संगठन और मुख्य सुरक्षा
विज्ञापन

अधिकारी पर कार्रवाई की मांग
- जेएनयू छात्रसंघ ने कुलपति को शिकायत संग दी चेतावनी
- कहा- विश्वविद्यालय को हिंदूवादी अखाड़ा न बनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में संकल्प रथयात्रा का विरोध शुरू हो गया है। छात्रसंघ अध्यक्ष एन साई बालाजी ने कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार को शिकायत कर पूछा है कि सिक्योरिटी के रहते बाहरी लोग ट्रक, बाइक, ट्रैक्टर लेकर कैंपस में कैसे पहुंचे। छात्रसंघ ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी और रथ यात्रा निकालने वाले हिंदू छात्र संगठन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कैंपस को हिंदूवादी अखाड़ा न बनाने की चेतावनी दी।

एनसाई बालाजी के मुताबिक, कैंपस में सिक्योरिटी तैनात है। सिक्योरिटी की इजाजत के बगैर कैंपस में कोई नहीं आ सकता है। जबकि बुधवार सुबह 9 से 10 बजे के बीच संकल्प रथ यात्रा निकाली जाती है। पूरे कैंपस में राम मंदिर बनवाने की मांग संग जय श्रीराम के नारे लगाए जाते हैं। यात्रा किसकी अनुमति से निकाली गई और बाहरी लोगों को कैंपस में आने की अनुमति दी, इस पर प्रशासन चुप है। यदि जेएनयू के मुख्य सुरक्षा अधिकारी को रथयात्रा के कैंपस में निकलने की जानकारी ही नहीं है। ऐसे में कैंपस में रहने वाले 15 हजार लोगों की सुरक्षा भी खतरे में है। इस पूरे मामले को देखते हुए प्रशासन को रथयात्रा निकालने वाले छात्रों व मुख्य सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी, ताकि भविष्य में कैंपस का माहौल खराब न हो। वहीं, छात्रसंघ ने कुलपति पर राजनीतिक लाभ लेने के लिए कैंपस को हिंदूवादी रंग में रंगने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed