{"_id":"5c080aefbdec224153247aec","slug":"15440310019-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई की डेटशीट जनवरी के दूसरे सप्ताह तक आने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई की डेटशीट जनवरी के दूसरे सप्ताह तक आने की संभावना
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की डेटशीट जनवरी के
दूसरे सप्ताह तक आने की उम्मीद
- बीते साल 10 जनवरी को जारी कर दी गई थी डेटशीट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीबीएसई की 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए डेटशीट का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को अभी जनवरी तक इंतजार करना पड़ेगा। परीक्षा तिथियां जनवरी के दूसरे सप्ताह तक जारी किए जाने की संभावना है। विद्यार्थी सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट पर डेटशीट देख सकेंगे। मालूम हो कि बीते साल परीक्षा तिथियां 10 जनवरी को घोषित की गई थी।
सीबीएसई की पूर्व घोषणा के अनुसार, फरवरी में वोकेशनल विषयों की परीक्षा होनी है, जबकि मुख्य परीक्षाएं मार्च में आयोजित होंगी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि तिथियां जल्द घोषित हो जाएंगी। बताया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा तिथियां तय करने में सावधानी बरत रहा है ताकि परीक्षा शुरू होने के बाद किसी परीक्षा तिथि को बदलना न पड़े। बोर्ड इस बात का ध्यान रख रहा है कि परीक्षा तिथियों से किसी अन्य कार्यक्रम की तिथि ना टकराने पाएं और किसी राज्य के स्थानीय पर्व भी परीक्षा तिथियों के बीच में ना आने पाएं।
दरअसल, बीते वर्षों में परीक्षा तिथि शेड्यूल दिसंबर के अंत तक जारी कर दिया जाता था। लेकिन बीते तीन वर्षों से परीक्षा तिथियां दिसंबर की बजाए जनवरी में जारी की गई हैं। ऐसे में इस बार भी जनवरी के दूसरे सप्ताह तक ही डेटशीट जारी होने की अधिक संभावना है। बोर्ड परीक्षा तिथियों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। मालूम हो कि सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में दस लाख से अधिक विद्यार्थी बैठते हैं। परीक्षा तिथियां जारी करने से पहले प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथि जारी होंगी।