फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   हरियाणा में सरकार बनने के बाद हम सभी वर्गों को न्याय मिलेगा:केजरीवाल

हरियाणा में सरकार बनने के बाद हम सभी वर्गों को न्याय मिलेगा:केजरीवाल

Tue, 04 Dec 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में सरकार बनने के बाद हम सभी वर्गों को न्याय मिलेगा:केजरीवाल
नोट: हरियाणा के लिए उपयोगी
विज्ञापन



हरियाणा में सरकार बनने के बाद हम सभी वर्गों को न्याय मिलेगा : केजरीवाल
- हरियाणा के जुलाना विधानसभा के ग्रामीणों से मिले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हरियाणा के जुलाना विधानसभा के सरपंच, पूर्व प्रधान, ब्लॉक समिति के सदस्य व ग्रामीणों से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने निवास स्थान पर मिले। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि हरियाणा में आप की सरकार बनी तो सभी वर्गों को न्याय मिलेगा। उन्होंने जल्द जुलाना विधानसभा में आने और समस्याओं पर चर्चा करने का भरोसा भी दिया।
मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे श्यामलो कलां के सरपंच कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को जुलाना आने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पहली बार किसी ने स्कूल-अस्पताल, किसान-जवान जैसे मुद्दों पर जनता के बीच जाने का साहस दिखाया है। इसलिए हम सब केजरीवाल के साथ हैं। हरियाणा में अब तक जात-पात की राजनीति होती रही है। अनूपगढ़ के सरपंच अतर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें काफी सम्मान दिया। हम तो हरियाणा के विधायक से मुलाकात करने के लिए तरस जाते हैं। अच्छे सरकारी स्कूल-अस्पताल सभी को चाहिए। मुख्यमंत्री का यह मुद्दा गांव-देहात में चर्चा का विषय है। बहबलपुर के सरपंच देवेंदर ने कहा कि फसल बर्बाद होने पर किसानों को मुआवजा देने व शहीदों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि देना दिल्ली सरकार का सराहनीय कदम है। हमने हरियाणा में आप सरकार बनाने की ठान ली है।
विज्ञापन


हिसार जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज राठी आप में शामिल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में हिसार जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज राठी ने अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मनोज राठी इंडियन नेशनल लोकदल से जुड़े हुए थे। आप की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मनोज राठी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर वह अपने साथियों के साथ उनकी पार्टी में शामिल हो रहे है। हमें हरियाणा को बदहाली से निकालना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राह्म महासभा ने भी दिया समर्थन
मुख्यमंत्री अरविंद केजीरवाल ने मंगलवार को उनके निवास स्थान पर ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। मुलाकात के बाद अखिल भारतीय ब्रह्म महासभा के अध्यक्ष भगवान पाराशर ने बताया कि दिल्ली की शिक्षा क्रांति की चर्चा देश की सीमाओं को पार करके विदेशों में भी पहुंच गई है। शिक्षा क्रांति की जरूरत है, हरियाणा को भी है। हमारा समाज आप की नई राजनीति से उम्मीद लगाए बैठा हैं। ब्रह्म महासभा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी राजबीर कौशिक ने कहा कि हरियाणा के स्कूलों-अस्पतालों को ठीक करना एक आंदोलन है। इस आंदोलन के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री जैसा नेेता चाहिए। हम सभी उन्हें इस आंदोलन में सहयोग करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed