फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   रिपेयर कार्य के चलते राजा गार्डन फ्लाईओवर पर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा

रिपेयर कार्य के चलते राजा गार्डन फ्लाईओवर पर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा

Tue, 04 Dec 2018 11:47 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
रिपेयर कार्य के चलते राजा गार्डन फ्लाईओवर पर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा
राजा गार्डन फ्लाईओवर पर ट्रैफिक रहेगा प्रतिबंधित
विज्ञापन

- 13 दिसंबर से मरम्मत का काम होगा शुरू
- रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक ट्रैफिक रहेगा बंद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजा गार्डन फ्लाईओवर पर मरम्मत का काम शुरू हो रहा है। ये दो चरणों में होगा। पहला चरण पांच दिसंबर से 13 जनवरी (40 दिन) तक चलेगा। इस अवधि में धौला कुंआ से पंजाबी बाग जाने वाले कैरिज-वे पर कार्य होगा। दूसरी अवधि में 14 से 23 जनवरी(10 दिन) तक पंजाबी बाग से धौला कुंआ वाले कैरिज-वेे पर कार्य होगा। इसके चलते वाहनों का आवागमन रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक मरम्मत कार्य वाले कैरिज्वे पर प्रतिबंधित रहेगा।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेस्टर्न रेंज व आउटर रेंज के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ईश्वर सिंह के अनुसार पहले चरण के मरम्मत कार्य के चलते धौला कुंआ से राजौरी गार्डन जाने वाले कैरिज-वे पर वाहनों के जाने पर रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान पंजाबी बाग से धौला कुंआ जाने वाला कैरिज्वे खुला रहेगा। पहले चरण के रिपेयर कार्य के दौरान रात के समय वाहन चालक रोहतक रोड व वजीरपुर मार्ग का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed