{"_id":"5bf601e1bdec22693f5f7258","slug":"15428490418-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप से उठी मांग, शहीद पुलिसकर्मियों को नहीं दी जाये एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप से उठी मांग, शहीद पुलिसकर्मियों को नहीं दी जाये एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि
Updated Thu, 22 Nov 2018 06:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों को सम्मान राशि देने की योजना से दिल्ली पुलिस को करें बाहर
आप विधायकों ने उठाई मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
कहा- निष्पक्षता काम नहीं कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने मांग की है कि शहीदों के परिजनों को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने की योजना से दिल्ली पुलिस का बाहर किया जाए। इस बारे में उन्होंने बुधवार मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है। विधायकों की दलील है कि दिल्ली पुलिस की निष्पक्षता संदिग्ध हो चली है। पुलिस पार्टी विशेष के इशारे पर काम कर रही है।
आप विधायकों का कहना है कि बीते चार सालों में मुख्यमंत्री पर लगातार हमले हुए हैं। सभी मामलों में दिल्ली पुलिस का रवैया बेहद खराब रहा है। इनकी जांच में पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल लग गया है। सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन समारोह में हुए हंगामे के दौरान हमलावरों पर कार्रवाई करने की जगह पुलिस ने मुख्यमंत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया। विधायकों ने पत्र में लिखा है कि आप की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारी की ऑन ड्यूटी मौत पर उसके परिजनों को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने का ऐलान किया था। यह सम्मान राशि उस कर्मचारी के लिए है, जो पूरी निष्ठा व इमानदारी के साथ सरकार की ओर से दी गई जिम्मेदारी को निभाता है। लेकिन मुख्यमंत्री समेत दूसरे मंत्रियों के साथ हुए आपराधिक मामलों में दिल्ली पुलिस ने निष्पक्षता से काम न करते हुए पार्टी विशेष के इशारे पर काम किया। आप विधायकों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि ऐसी हालात में शहीदों को सरकार की तरफ से एक करोड़ रुपये देने की योजना का लाभ दिल्ली पुलिस को न दिया जाए।