{"_id":"5bf601d5bdec2253c9587eca","slug":"154284902914-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की हत्या करवाना चाहती है भाजपा: सिसोदिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल की हत्या करवाना चाहती है भाजपा: सिसोदिया
Updated Thu, 22 Nov 2018 06:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेड : केजरीवाल की हत्या करवाना चाहती है भाजपा : सिसोदिया
सबहेड : मुख्यमंत्री पर हमले की साजिश रचने का लगाया आरोप, कहा- उपराज्यपाल व गृहमंत्री को भी थी जानकारी
प्वाइंटर : हमलावर को बताया भाजपा का कार्यकर्ता, सोशल मीडिया पर देता है केजरीवाल का गालियां
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले के दूसरे दिन बुधवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा, केंद्र सरकार, उपराज्यपाल व दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। पूरे वाकये को भाजपा की साजिश करार देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इसकी जानकारी केंद्रीय गृहमंत्री व उपराज्यपाल तक को थी। सिसोदिया के मुताबिक, भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री की हत्या करवाना चाहती है।
पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री पर मिर्च पाउडर के साथ हमला करने वाला आरोपी अनिल कुमार शर्मा भाजपा का कार्यकर्ता है। हमलावर के फेसबुक अकाउंट से इसे पता किया जा सकता है। फेसबुक पर वह लगातार अरविंद केजरीवाल को गालियां देता था। जबकि आईकार्ड के हिसाब से वह पूर्व भाजपा विधायक व एनडीएमसी के वाइस चेयरमैन करण सिंह तंवर का पड़ोसी है। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पर हमला भाजपा ने प्लांट किया और उच्च नेतृत्व ने साजिश रची है। हमले के 24 घंटे के बाद भी उपराज्यपाल की तरफ से एक ट्वीट या बयान नहीं आया है। जबकि दिल्ली पुलिस सीधे उन्हीं के अधीन काम करती है। इससे साफ है कि इसकी जानकारी उपराज्यपाल को भी थी।
केजरीवाल पर हुए पहले हमले की भी चार्जशीट दायर नहीं
पार्टी विधायकों को पकड़ने अजय देवगन स्टाइल में पहुंची है पुलिस
मनीष सिसोदिया ने बताया कि मंगलवार का हमला केजरीवाल पर अभी तक का चौथा हमला है। लेकिन दिल्ली पुलिस पहले हमले की ही चार्जशीट दायर नहीं कर सकी है। जबकि कोई आदमी कहता है कि है कि रात को उसे मारा गया तो चश्मा लगाकर अजय देवगन के स्टाइल में पुलिस वाले पहुंच जाते हैं। विधायकों को चौराहों से ऐसे उठाया जाता है, जैसे वह कोई आतंकी हो। लेकिन सबके सामने मुख्यमंत्री पर हमला करने वाले के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। सिसोदिया ने सवाल किया कि यह दिल्ली पुलिस है या भाजपा की लठैत विंग, वह ठीक से कार्रवाई क्यों नहीं कर रही? सिसोदिया ने कहा कि पूछताछ के नाम पर पुलिस भाजपा के हमलावर से भैया, बेटा कहकर रिश्तेदारी निभा रही है। इससे साफ-साफ संदेश देने की कोशिश हो रही है कि आप नेताओं व मुख्यमंत्री पर हमला करने वालों को पुलिस चाय पिलाएगी।
विज्ञापन
पुलिस के सामने हुआ हमला तो सीएम क्यों दें शिकायत
सिसोदिया ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री मुख्यमंत्री को फोन करके शिकायत दर्ज कराने की सलाह देते हैं। सिसोदिया ने सवाल किया जब सब कुछ पुलिस के सामने हुआ तो मुख्यमंत्री शिकायत क्यों दर्ज कराएं। क्या कोई चुना हुआ मुख्यमंत्री पुलिस में शिकायत देगा? उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा घटनाक्रम भाजपा की टॉप लीडरशिप को पता पहले से पता था। केंद्रीय गृह मंत्री को भी इसकी जानकारी थी। वे पहले दिल्लीवालों के काम को रोकने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर अब मुख्यमंत्री का खत्म करवाना चाह रहे हैं। मुख्यमंत्री पर हमले को दिल्लीवालों पर हमला बताते हुए सिसोदिया ने चेतावनी दी कि भाजपा कुछ भी कर ले, लेकिन दिल्लीवालों के काम नहीं रुकेंगे।