{"_id":"5bf6011bbdec2269651f3c54","slug":"15428488421-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पतालों को ईमेल से मिल रहा आयुष्मान भारत से जुडने का न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पतालों को ईमेल से मिल रहा आयुष्मान भारत से जुडने का न्यौता
Updated Thu, 22 Nov 2018 06:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन में आयुष्मान भारत से जुड़े दो अस्पताल
- ईमेल से मिल रहा इस योजना से जुड़ने का न्यौता
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चंद दिन के भीतर दिल्ली के दो अस्पतालों को आयुष्मान भारत से जोड़ने के बाद जहां दिल्ली सरकार सतर्क हो गई है। वहीं, केंद्र निजी अस्पतालों को इस अभियान से जोड़ने की मुहिम जारी रखे हुए है। सूत्रों का कहना है कि आयुष्मान भारत का संचालन करने वाली नेशनल हेल्थ एजेंसी की ओर से निजी अस्पतालों को एक ईमेल प्राप्त हो रहा है। मेल में इस अभियान से जुड़ने के फायदे भी बताए गए हैं। इस योजना से जुड़ने के बाद अस्पतालों को यूपी, हरियाणा, बिहार, एमपी और राजस्थान तक के मरीजों के इलाज करने का मौका मिलेगा। इससे अस्पतालों की आमदनी में इजाफा होगा। हालांकि जिस राज्य का लाभार्थी होगा उक्त राज्य की ओर से मरीजों का खर्च वहन किया जाएगा। फिलहाल एजेंसी की ओर से इस पर कोई टिप्पणी नहीं मिली है।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की मानें तो केंद्र चाहे तो पूरी दिल्ली के निजी अस्पतालों को अपने साथ जोड़ सकता है लेकिन इसमें दिल्ली सरकार की कोई भूमिका नहीं होगी।
ईमेल के साथ पंजीयन लिंक भी मौजूद
जिस ईमेल के जरिए निजी अस्पतालों को निमंत्रण दिया जा रहा है उसमें लिंक भी बाकायदा दिया गया है, जहां क्लिक कर संबंधित अस्पताल अपना पंजीयन प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के तहत करा सकते हैं। साथ ही हॉस्पिटल नेटवर्क एंड क्वालिटी एश्योरेंस अधिकारी का संपर्क नंबर भी दिया है। ताकि पंजीयन में अस्पतालों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
इन अस्पतालों को अब तक मिल चुका है निमंत्रण
नेशनल हेल्थ एजेंसी की ओर से अब तक रॉकलैंड अस्पताल, फोर्टिस, मैक्स, मूलचंद, बत्रा, बीएलके, कैलाश, सरोज, पुष्पवती सिंघानिया, बालाजी एक्शन कैंसर, अपोलो, होली हार्ट अस्पताल को आयुष्मान भारत से जुड़ने का निमंत्रण मिल चुका है। जबकि दरियागंज स्थित श्रॉफ नेत्ररोग अस्पताल का पंजीयन हो चुका है।