{"_id":"5bf600d2bdec22698e6ec67d","slug":"15428487708-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम विहार में पानी की समस्या, तीन बैठे आमरण अनशन पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम विहार में पानी की समस्या, तीन बैठे आमरण अनशन पर
Updated Thu, 22 Nov 2018 06:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगम विहार में पानी की समस्या, तीन लोग आमरण अनशन पर
- टैंकरों से लाखों की आबादी की जरूरतें हो रही हैं पूरी
- सभी घरों तक पाइपलाइन के जरिये पानी की आपूर्ति की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पानी की बुनियादी सुविधा से वंचित दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार के लाखों लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। इस समस्या को लेकर सामाजिक संस्था उम्मीद-ए ड्रॉप ऑफ होप के तीन सदस्य बुधवार से आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। क्षेत्र की आठ लाख से अधिक की आबादी के घरों तक पाइपलाइन के जरिये बगैर भेदभाव पानी की आपूर्ति की मांग सदस्यों ने की है।
उम्मीद के संस्थापक शुभ्रजीत गौतम ने बताया कि वर्षों से इस क्षेत्र के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। आलम यह है कि करीब आठ लाख की आबादी के बावजूद अब तक लोगों के घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। सदस्यों का आरोप है कि कुछ चुनिंदा घरों में दिल्ली जल बोर्ड की ओर से सप्लाई की जाती है। अनशन पर बैठे विशू और विनय सहित क्षेत्रवासियों की मांग है कि मुख्यमंत्री उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए सभी घरों तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करवाएं ताकि उन्हें राहत मिल सके। बुधवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर अनशन पर बैठे सदस्य इस बात पर अड़े हैं कि जब तक उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होती, विरोध जारी रहेगा।
- खरीदकर भी लोगों की जरूरतें नहीं होती पूरी
उम्मीद के सदस्यों ने बताया कि टैंकर के जरिये पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसे खरीदकर भी लोगों की जरूरतें पूरी नहीं होती हैं। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, संगम विहार में आपूर्ति होने वाले पानी में फ्लोराइड और लेड की मात्रा सामान्य से अधिक है।