{"_id":"5bf5ffd9bdec22695873d756","slug":"15428485217-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम विहार में आर्थिक तंगी केचलते महिला ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम विहार में आर्थिक तंगी केचलते महिला ने की खुदकुशी
Updated Thu, 22 Nov 2018 06:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगम विहार में आर्थिक तंगी के चलते महिला ने की खुदकुशी
- पुलिस को मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के संगम विहार थाना इलाके में महिला ने आर्थिक तंगी के चलते बुधवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। संगम विहार थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर बुधवार दोपहर परिजनों को सौंप दिया है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार चंद्रकांता (48) जी ब्लाक, मंगलवार बाजार रोड पति टीटू गुप्ता और 26 वर्षीय बेटी के साथ रहती थी। टीटू का फरीदाबाद में पार्किंग का ठेका है। कई महीने से उसका काम ठीक से नहीं चल रहा था। इससे घर में आर्थिक तंगी की हालत चल रही थी। चंद्रकांता इससे परेशान रहती थी और तनाव की शिकार हो गई थी। इस कारण चंद्रकांता ने बुधवार सुबह छह बजे चुन्नी के सहारे पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। बेटी ने इसकी सूचना पुलिस को देकर चंद्रकांता को बत्रा अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संगम विहार पुलिस पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।