{"_id":"5bf1c0b9bdec222f4e26840b","slug":"154257021912-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन माफिया की होगी संपति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन माफिया की होगी संपति कुर्क
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
राशन माफिया की होगी संपत्ति कुर्क
ग्रेटर नोएडा। राशन माफिया पर गैंगस्टर लगाने के बाद अब जिला प्रशासन उनकी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में है। उन अभियुक्तों की अचल और चल संपत्ति के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं। जिसके तहत जिला प्रशासन ने जनता से संबंधित गैंगस्टरों की चल एवं अचल संपत्ति के संबंध में फीडबैक मांगा है। जिससे संबंधित गैंगस्टरों की संपत्ति तहसील की तरफ से कुर्क की जा सके। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने दादरी तहसील के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राशन वितरण में हेराफेरी करने के मामले में 33 दुकानों को निरस्त किया गया था। वहीं मामले में शामिल लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उसमें कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में धांधली करने में राशन माफिया रविंद्र उर्फ रिंकू पुत्र वेद प्रकाश राजीव शर्मा पुत्र सुनील शर्मा, नरेंद्र पुत्र सागर तथा बिक्कू गर्ग के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। ब्यूरो