{"_id":"5bf1c08dbdec2269c2366799","slug":"15425701757-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी जारी रहा सफाई अभियान, पेड़ों को दिया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी जारी रहा सफाई अभियान, पेड़ों को दिया पानी
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी जारी रहा सफाई अभियान, पेड़ों को दिया पानी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज दो सोसायटी के लोगों ने लगातार दूसरे दिन सफाई अभियान जारी रखा। रविवार को स्थानीय निवासियों ने पेट्रोल पंप के पास वाली सड़क और ग्रीन बेल्ट की साफ-सफाई की। साथ ही पेड़ों को पानी दिया और पौधरोपण करने का फैसला लिया। वहीं नेफोवा ने किसान चौक पर जनता थाली का आयोजन किया। ग्रेनो वेस्ट में हर समय धूल उड़ती रहती है। जिससे प्रदूषण की स्थिति काफी खराब है। ऐसे में स्थानीय सोसायटी के लोगों ने खुद ही साफ-सफाई रखने का फैसला लिया। साफ-सफाई के बाद किसान चौक पर पांच रुपये में भरपेट खाना दिया गया। 250 लोगों ने खाना खाया। ब्यूरो