फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   हेलमेट होता तो बच सकती थी इंजीनियरिंग के छात्र की जान

हेलमेट होता तो बच सकती थी इंजीनियरिंग के छात्र की जान

Sun, 18 Nov 2018 01:19 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
हेलमेट होता तो बच सकती थी इंजीनियरिंग के छात्र की जान
हेलमेट होता तो बच सकती थी इंजीनियरिंग के छात्र की जान
विज्ञापन

- शुक्रवार रात विश्व भारती चौराहे पर हुआ था हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। विश्व भारती चौराहे पर शुक्रवार रात एक कार ने इंजीनियरिंग के छात्र की बाइक में टक्कर मार दी। घायल अवस्था में छात्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे के वक्त छात्र ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
मूलरूप से बिहार निवासी पृथ्वी कुमार नॉलेज पार्क के जीएनआईओटी कॉलेज में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। शुक्रवार को वह अपने घर से वापस लौटा था। कॉलेज आने के बाद पृथ्वी ने फीस जमा की। शाम को वह अपने एक दोस्त से मिलने सेक्टर बीटा वन आया था। रात को वहां से लौटते समय छात्र गलत दिशा से बाइक लेकर विश्व भारती चौराहे पर पहुंचा। चौराहे को पार करते समय एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। उसके सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कॉलेज के सैकड़ों छात्र जमा हो गए। शनिवार की सुबह छात्र के परिजन भी ग्रेटर नोएडा पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर बिहार रवाना हो गए।
विज्ञापन


कैंडल मार्च निकालकर की हेलमेट पहनने की अपील
हादसे के वक्त पृथ्वी ने हेलमेट नहीं पहना था। उसके दोस्तों का कहना है कि अगर उसने हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी। पृथ्वी के दोस्तों ने ईआर-11 टीम के साथ मिलकर शनिवार की शाम परी चौक पर कैंडल मार्च निकाला। ईआर-11 टीम के सदस्य राधवेंद्र कुमार ने बताया कि उनके दोस्त की भी चार साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसने भी हेलमेट नहीं पहना था। राघवेंद्र ने लोगों से हेलमेट लगाकर बाइक चलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed