फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नेशनल हेराल्ड मामला-- सोशल मीडिया पर ट्वीट मामले में स्वामी से

नेशनल हेराल्ड मामला-- सोशल मीडिया पर ट्वीट मामले में स्वामी से

Sat, 17 Nov 2018 11:19 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हेराल्ड मामला-- सोशल मीडिया पर ट्वीट मामले में स्वामी से
नेशनल हेराल्ड मामला--
विज्ञापन

ट्वीट पर रोक के संबंध में स्वामी से 8 जनवरी को जिरह
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । अदालत ने नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा सोशल मीडिया पर ट्वीट पर रोक लगाने के संबंध में जिरह के लिए 8 जनवरी 2019 की तारीख मुकर्रर की है। याचिका में कांग्रेसी नेता ने सुब्रमण्यम स्वामी पर ट्वीट करके अदालत की कार्यवाही प्रभावित करने की बात कही है।
पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी समर विशाल ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और मामले में एक आरोपी मोतीलाल वोरा की तरफ से दायर याचिका पर कोई आदेश देने का फैसला मामले की अगली सुनवाई तक टाल दिया। वोरा ने याचिका में स्वामी को मामले में ट्वीट करने से रोकने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन

याचिका में वोरा ने आरोप लगाया कि स्वामी अपने ट्वीट के जरिये अदालत की कार्यवाही को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा करने से उनपर रोक लगाने की मांग की। वहीं इस मामले में भाजपा नेता सुब्रण्यम ने आरोपों से इनकार करते हुए जोर देकर कहा कि उन्हें ट्वीट करने का पूरा अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed