{"_id":"5bef39a6bdec2269c23665e9","slug":"154240456910-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सामग्री का लिए नमूने लेकर जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सामग्री का लिए नमूने लेकर जांच को भेजे
Updated Sat, 17 Nov 2018 03:11 AM IST
विज्ञापन
खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच को भेजे
ग्रेटर नोएडा। सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने छापेमारी अभियान चलाकर खाद्य सामग्रियों के नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए लैब को भेज दिया गया है। जिला अभिहित अधिकारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में लोगों को शुद्ध खाद्य पदार्थों की उपलब्धता के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की तरफ से निरंतर चेकिंग की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेनू सिंह ने गामा-2 ग्रेटर नोएडा स्थित पाठक स्टोर की जांच कर घी का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके सिंह ने नोएडा के सेक्टर-29 स्थित गो बिरयानी से नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शमशुल नेहा ने नोएडा के सेक्टर-63 स्थित अमृतसरी रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर दाल का नमूना जांच के लिए लिया। लखनऊ लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो