{"_id":"5bef152abdec2269774f15c4","slug":"154239522916-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध शाखा ने शिकायतकर्ता को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध शाखा ने शिकायतकर्ता को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायतकर्ताओं को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया
सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के दौरान हंगामे का मामला
पुलिस जल्द ही आरोपियों से कर सकती है पूछताछ
आठ शिकायतों पर दर्ज की गई थीं तीन एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के दौरान हुए हंगामे के मामले की जांच कर रही अपराध शाखा ने शिकायतकर्ताओं का बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अपराध शाखा की ओर से इसके लिए नोटिस भेजकर शिकायतकर्ताओं को बुलाकर बयान दर्ज करने के लिए कहा जा रहा है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को भी बुला सकती है। मामले में भाजपा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत तीन लोगों की ओर से तीन एफआईआर दर्ज की गई थीं। मनोज तिवारी की ओर दी गई शिकायत में ओखला से आप के विधायक अमानतुल्लाह खान और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी नाम शामिल है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले की छानबीन के दौरान पुलिस ने घटना वाले दिन का वीडियो भी जांच के लिए मंगाया है। आप कार्यकर्ता तौकीर व भाजपा कार्यकर्ता बीएन झा ने अपनी-अपनी शिकायतों में एक-दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए थे। दोनों ही ओर से कुल आठ शिकायतें पहुंची थीं, जिसके बाद तीन एफआईआर दर्ज की गई थीं।
एफआईआर में मुख्यमंत्री व अमानतुल्लाह के नाम होने पर आप ने कड़ा ऐतराज जताया था। इसके बाद आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पुलिस उपायुक्त अमूल्य पटनायक से मिला था। बाद में मामले की छानबीन का जिम्मा अपराध शाखा को सौंप दिया गया।