फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   छात्र पास पर डीटीसी की सभी बसों में छात्र कर सकते सफर

छात्र पास पर डीटीसी की सभी बसों में छात्र कर सकते सफर

Sat, 17 Nov 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
छात्र पास पर डीटीसी की सभी बसों में छात्र कर सकते सफर
डीटीसी की सभी बसों में
विज्ञापन

मान्य होगा छात्र पास
- दिल्ली सरकार ने जारी की अधिसूचना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एसी बसों में विश्वविद्यालय और कॉलेज के छात्रों को पास मान्य करने के कैबिनेट के फैसले की अधिसूचना दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को जारी कर दी है। छात्र 100 रुपये के मासिक पास से डीटीसी की सभी बसों में सफर कर सकेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि पुराना पास होने पर भी छात्र इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

अभी तक छात्रों को सामान्य श्रेणी का पास मिलता था। इससे किसी एक रूट पर ही सफर की इजाजत थी। 150 रूपये के पास में छात्र सभी रूट पर चल सकता था। छात्रों का पास सामान्य बसों के लिए होता था। दिल्ली के छात्र संगठन लंबे समय से मांग कर रहे थे कि सरकार एसी बसों में भी इसे मान्य करे। बीते महीने कैबिनेट ने परिवहन विभाग के इससे जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। इसमें सामान्य के साथ एसी बसों में भी पास की सुविधा दी गई। साथ ही, 150 का स्लैब खत्म करते हुए पास की दरें 100 रुपये का दी गई थीं। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। अब छात्र 100 रुपये के पास पर सभी रूट की सभी बसों में सफर कर सकेंगे। अधिकारी बताते हैं कि इसका फायदा करीब 8 लाख छात्रों को मिलेगा। इससे सरकार पर करीब 4.32 करोड़ रुपये का आर्थिक भार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed