{"_id":"5bedbfb7bdec22696c1d29f5","slug":"15423078196-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत, एक अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत, एक अन्य घायल
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल
नई दिल्ली । राजधानी में अलग-अलग सड़क हादसों में अधेड़ समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। खजूरी खास इलाके में सड़क पार करने के दौरान बाइक सवार ने अयाज खान (55) को टक्कर मार दी। वहीं कश्मीरी गेट इलाके में कंटेनर ने बाइक पर जा रहे दो युवक इस्माइल (26) व उसके दोस्त सलमान (25) को कुचल दिया। सलमान को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरी ओर कल्याणपुरी में पत्नी को स्कूल छोड़कर लौट रहे युवक राजेश (48) को स्कूल बस ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक आलोक नाथ को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कश्मीरी गेट में कंटेनर चालक आनंदी राउत को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। टक्कर मारने वाला बाइक सवार युवक मौके से फरार है। पुलिस सभी मामले दर्ज कर जांच में जुटी है। ब्यूरो