फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ठंड के दिनों में बिजली की मांग को देखते हुए ऐक्शन प्लान तैयार किया

ठंड के दिनों में बिजली की मांग को देखते हुए ऐक्शन प्लान तैयार किया

Fri, 16 Nov 2018 12:15 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
ठंड के दिनों में बिजली की मांग को देखते हुए ऐक्शन प्लान तैयार किया
ठंड के महीनों में बिजली मिलेगी पर्याप्त, एक्शन प्लान तैयार
विज्ञापन

- सर्दियों में भी 4800 मेगावॉट तक बिजली की मांग पहुंचेगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ठंड की धमक पड़ते ही बिजली की मांग बढ़ने लगी है। बिजली कंपनियों ने अनुमान लगाया है कि इस साल सर्दियों में दिल्ली में बिजली की पीक डिमांड गर्मी के दिनों की तरह ही 4800 मेगावॉट तक पहुंचेगी। इसे ध्यान में रख एक्शन प्लान तैयार किया गया है, ताकि ठंड के महीनों में बिजली की समस्या न हो।

बिजली कंपनी बीएसईएस का दावा है कि लांग टर्म आधार पर बिजली खरीद समझौते के तहत बिजली की आपूर्ति में इस साल भी बाधा उत्पन्न नहीं होगी। बीएसईएस को पीक डिमांड के हिसाब से पर्याप्त बिजली मिलेगी। पावर बैंकिंग मॉड्यूल के तहत भी दिसंबर से फरवरी महीने के दौरान अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था रहेगी। अचानक बिजली की मांग बढ़ भी जाती है तो पावर एक्सचेंज से शॉर्ट-टर्म आधार पर बिजली की खरीद की जाएगी। समय-समय पर बिजली की मांग का सटीक अनुमान लगाया जाएगा। इसके लिए लोड फॉरकास्टिंग सिस्टम के अलावा मॉडलिंग तकनीक का भी उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा वेदर फॉरकास्टिंग तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा, इससे यह पता चलता रहेगा कि कल का मौसम कैसा रहेगा, बारिश होगी, तापमान गिरेगा या बढ़ेगा, हवा की गति कैसी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed