{"_id":"5bea1a13bdec226975789a4f","slug":"15420687079-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर लोहे की रॉड से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर लोहे की रॉड से किया हमला
Updated Tue, 13 Nov 2018 05:55 AM IST
विज्ञापन
युवक के सिर पर रॉड से हमला
ग्रेटर नोएडा। डाढ़ा गांव निवासी एक युवक के सिर पर कुछ लड़कों ने रॉड से हमला कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। डाढ़ा गांव निवासी रवि ने बताया कि बृहस्पतिवार को विवेक बाइक से बाजार जा रहा था। जैसे ही वह गांव से निकला, तभी गांव के ही साहिल, शाहरुख, अयूब, शाहिद व शाहरुख ने उसको रोक लिया। आरोप है कि पांचों युवकों ने मिलकर विवेक की पिटाई कर दी और उसे जाति सूचक शब्द कहे। रवि ने बीच बचाव किया, तो आरोपियों ने उसको भी पीट दिया। सिर पर रॉड से वार किया। ब्यूरो
अधिक शराब पीने से महिला की मौत
ग्रेटर नोएडा। शहर के सेक्टर जीटा स्थित डिजाइन आर्क सोसायटी में रहने वाली एक महिला की अधिक शराब पीने की वजह से मौत हो गई। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान ने बताया कि 28 वर्षीय माधुरी चौधरी डिजाइन आर्क सोसायटी में एक अन्य महिला के साथ रहती थी। रविवार रात माधुरी ने अधिक शराब पी थी। सोमवार सुबह तक जब माधुरी को होश नहीं आया, तो सोसाइटी के लोगों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान माधुरी की मौत हो गई। ब्यूरो