फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अपहरण-हत्या के दोषियों को जीवन भर की जेल

अपहरण-हत्या के दोषियों को जीवन भर की जेल

Fri, 09 Nov 2018 04:08 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 04:08 AM IST
विज्ञापन
अपहरण-हत्या के दोषियों को जीवन भर की जेल
अपहरण और हत्या के दोषियों को आजीवन कारावास
विज्ञापन

-निचली अदालत के फैसले को कायम रखते हुए हाईकोर्ट ने सुनाई सजा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । हाईकोर्ट ने फिरौती के लिए युवक के अपहरण और हत्या के 15 साल पुराने मामले में निचली अदालत के फैसले को कायम रखते हुए दो लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई । मामले में तीसरे आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। फैसले में यह भी कहा गया है कि दोषी जोगिंदर और विकास चौधरी को 30 साल की जेल से पहले पेरोल, किसी राहत या किसी छुट्टी (फरलो) पर विचार न किया जाए।

न्यायमूर्ति एस मुरलीधर और न्यायमूर्ति विनोद गोयल की खंडपीठ ने कहा कि जोगिंदर व विकास की आवाज के नमूने, रिकार्ड की गई फिरौती की कॉल की आवाज का मेल करने पर उनकी संलिप्तता साबित होती है। वहीं तीसरे याची सिद्घू के संबंध में ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है। हालांकि, यह नहीं कहा जा सकता कि वह आपराधिक साजिश का हिस्सा था या दूसरे दोषियों के साथ उसकी मिलीभगत थी। हाईकोर्ट ने मृतक के परिवार को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने संबंधी आदेश को भी कायम रखा है। गौरतलब है कि दोषियों ने पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार इलाके से 18 जनवरी 2003 को परख चड्ढा का अपहरण कर 35 लाख की फिरौती मांगी थी। इसके बाद हत्या कर शव को जलाकर उसे गाजियाबाद में हिंडन नदी के पास एक गड्ढे मेें फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed