{"_id":"5bda42b0bdec226991725e26","slug":"154103053510-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक स्कूलों में प्रार्थना सभा व खेलकूद नहीं होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक स्कूलों में प्रार्थना सभा व खेलकूद नहीं होंगे
Updated Thu, 01 Nov 2018 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायु प्रदूषण :
स्कूलों में प्रार्थना सभा व खेलकूद पर प्रदूषण का पहरा
- 1 नवंबर से 10 नवंबर तक गतिविधियां स्थगित करने का फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 1 से 10 नवंबर तक प्रदूषण का स्तर बढ़ने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में पब्लिक स्कूलों में बाहर होने वाली प्रार्थना सभा व खेलकूद गतिविधियां नहीं होंगी। दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने नौनिहालों की सेहत को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया है।
दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल्स मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष आर सी जैन ने कहा कि स्कूली बच्चों को प्रदूषण से बचाने के लिए प्रात:कालीन होने वाली प्रार्थना सभा और कक्षाओं के बाहर होने वाली खेलकूद व अन्य गतिविधियों को दस दिन तक बंद रखने की सलाह स्कूल प्रबंधकों को दी गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 6 से 11 नवंबर तक दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, दूसरा शनिवार व रविवार होने के कारण स्कूल बंद रहेंगे। बच्चों को प्रदूषण से से नुकसान न पहुंचे यह स्कूलों की भी जिम्मेदारी है।
स्कूलों ने बांटे जा रहे मास्क
प्रदूषण का स्तर खतरनाक होने के कारण स्कूल प्रबंधन बच्चों को मास्क बांटने शुरू कर दिए हैं। मयूर विहार-स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने बच्चों को मुफ्त में मास्क बांटे। वायु प्रदूषण को देखते हुए स्कूल में सुबह होने वाली प्रार्थना सभा को दिवाली तक बंद कर दिया गया है। प्रिंसिपल डॉ सतवीर शर्मा की ओर से अभिभावकों से आग्रह किया गया है कि वे अपने बच्चे को प्रदूषण से बचाने का प्रयास कर उन्हें जागरूक करें।