{"_id":"5bda42a2bdec2269ae77371a","slug":"15410305211221-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरनाक प्रदूषण से यात्रियों को बचाने के लिए चलाई 21 नई मेट्रो ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरनाक प्रदूषण से यात्रियों को बचाने के लिए चलाई 21 नई मेट्रो ट्रेनें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में प्रदूषण का स्तर बढने के कारण वायु गुणवत्ता की स्थिति खतरनाक के सूचकांक तक पहुंच जाने के लिए डीएमआरसी ने बुधवार से 21 नई ट्रेनें चलाई हैं। ये ट्रेने यात्रियों को प्रदूषण से बचाने के लिए दिनभर में 812 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। फेरे बढ़ने से दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के फेरों का रिकॉर्ड भी अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड होगा।
विज्ञापन
डीएमआरसी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति खतरनाक के स्तर पर पहुंच गई है, जिससे लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी है।
विज्ञापन
इसी के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए बुधवार से मेट्रो नेटवर्क पर 21 नई ट्रेनें चलाई गई हैं। बुधवार को त्रिलोकपुरी-शिव विहार सेक्शन पर चलाई गई 14 ट्रेनें भी इनमें शामिल हैं।
विज्ञापन
इन ट्रेनों के चलते दिल्ली मेट्रो नेटवर्क पर 812 अतिरिक्त फेरे लगेंगे और त्रिलोकपुरी-शिव विहार सेक्शन पर ट्रेनें दिनभर में 730 फेरे लगाएंगी। इन ट्रेनों के चलने के बाद मेट्रो नेटवर्क पर दिनभर में ट्रेनें 4831 फेरे लगाएंगी। दिल्ली मेट्रो की इतिहास में यह अब तक ट्रेन के फेरों को सबसे बड़ा आंकड़ा है।